Headlines

भीख मांगने पर सख्ती, भोपाल में भिखारी के ऊपर FIR! जनता में भारी नाराजगी, कहा गरीबों को…

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों को भिखारीमुक्त बनाने का लंबे अरसे से प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत इंदौर में 1 जनवरी से भीख मांगने और देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी कड़ी में अब भोपाल …और पढ़ें

X

भोपाल

भोपाल में भिखारी के ऊपर पहली बार भीख मांगने के दौरान दर्ज हुई FIR. 

हाइलाइट्स

  • भोपाल में भिखारी पर पहली बार FIR दर्ज हुई.
  • इंदौर में 1 जनवरी से भीख मांगने और देने पर प्रतिबंध.
  • लोगों ने भिखारीमुक्त शहर के प्रयासों पर नाराजगी जताई.

भोपाल. आपने कभी-न-कभी तो किसी गरीब को भीख तो दी ही होगी. पर अब मत दीजिएगा. अब आप सोच रहे होंगे हम किसी बेसहारा की मदद करने से आपको क्यों मना कर रहे हैं, तो ऐसा इसलिए क्योंकि देशभर के 10 बड़े शहरों को केंद्र सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत भिखारीमुक्त बनाने पर विचार कर रही है. जिसकी शुरुआत इसी नए साल पर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से हुई है, जहां 1 जनवरी से भीख मांगने और देने दोनो पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

इसी कड़ी में अब राजधानी भोपाल में भी पहली बार भीख मांग रहे भिखारी पर केस दर्ज हुआ है. अब इसके पीछे क्या है पूरा माजरा और भोपालवासी इस पूरे मामले को लेकर आखिर क्यों सरकार और अधिकारियों को आड़े हाथों लिए हुए हैं जानिए…

भीख नहीं मिलने पर झगड़ा, FIR दर्ज
राजधानी भोपाल में भिखारी पर FIR को लेकर पूरा मामला जरा हटके ही है. दरअसल, भोपाल में एक भिखारी ने व्यक्ति से भीख नहीं देने पर गलत व्यवहार किया. युवक ने जब कहा कि, हट्टे-कट्टे हो फिर भी भीख मांगते हो तो भिखारी झगडा़ करने लगा. जिसके बाद भोपाल में पहली बार भिखारी पर एमपी नगर थाने में व्यक्ति ने FIR दर्ज कराई है.

अस्थेटिक्स सुधारने के लिए अजीबोगरीब कानून
मध्यप्रदेश के इंदौर में शासन ने आदेश जारी कर एक जनवरी से भीख मांगने और देने पर प्रतिबंध लगाया है और ऐसा करने पर एक्शन लेने की बात कही गई है. इसके बाद अब राजधानी भोपाल में भी ये कानून लागू करने की चर्चा के बीच Local18 जब भोपालवासियों के बीच उनके मन की बात जानने पहुंचा तो लोग खासा नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि, सरकार और प्रशासन लोगों से बिना पूछे अपने मन से जो उनको अच्छा लगता है करता है. ये भिखारीमुक्त शहर बनाने की कवायद सिर्फ अस्थेटिक्स सुधारने के लिए किया जा रहा है.

homemadhya-pradesh

भीख मांगने पर सख्ती, भिखारी के ऊपर FIR! जनता में नाराजगी, कहा गरीबों को…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *