Headlines

Tere Ishk Mein: धनुष संग रोमांस करेंगी कृति सेनन, इस दिन रिलीज होगी आंखों में आंसू लाने वाली होगी कहानी

[ad_1]

Last Updated:

लंबे वक्त से धनुष की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में की हीरोइन को लेकर सस्पेंस था लेकिन अब इस मूवी की अभिनेत्री कनफर्म हो चुकी हैं. बीते दिन के ट्रैक की आवाज से ही लोगों को अंदाजा हो गया था कि वो कृति सेनन ही हैं औ…और पढ़ें

धनुष संग रोमांस करेंगी कृति सेनन, इस दिन रिलीज होगी

तेरे इश्क में लीड फीमेल होंगी कृति सेनन

हाइलाइट्स

  • कनफर्म हुई ‘तेरे इश्क में’ की हीरोइन
  • इसी साल रिलीज होगा रांझणा का सीक्वल
  • लोगों को पसंद आया कृति सेनन का लेटेस्ट ट्रैक

नई दिल्लीः रांझणा फेम डायरेक्टर आनंद एल राय की नई फिल्म तेरे इश्क की हीरोइन को लेकर लंबे वक्त से सस्पेंस था और आज उससे पर्दा उठ गया है. इस फिल्म की हीरोइन कृति सनोन हैं जिन्हें हाल ही में स्ट्रीमिंग मूवी ‘दो पत्ती’ में देखा गया था. अब वे धनुष के साथ नजर आएंगी और हाल ही रिलीज हुए फिल्म के एक वीडियो से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है. मंगलवार को निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो के माध्यम से फिल्म में अभिनेत्री की कास्टिंग की पुष्टि की है, हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में कृति को एक रहस्यमय अवतार में दिखाया गया है, जो उनके चरित्र की गहराई, तीव्रता और जटिलताओं को दर्शाता है.

बता दें कि अभिनेता धनुष का प्रोमो पहले से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और यह किरदार के, प्यार और तड़प की दिलचस्प यात्रा को दर्शाता है. प्रोमो के अंत में एक फीमेल की आवाज सुनाई देती है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था. और आज उस आवाज को देने वाली हीरोइन की झलक भी दिख गई है. ‘तेरे इश्क में’ के लेटेस्ट टीजर में कृति सेनन आंखों में आंसू लिए, हाथ में केरोसीन तेल का डिब्बा लिए सड़क पर चलती नजर आती हैं. इसके बाद वे मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लेती हैं और फिर अफरा-तफरी का माहौल मच जाता है. बाद में वे मुंह में सिगरेट दबाए, इमोशनल और हार्ट ब्रोकन होकर एक जगह बैठ जाती हैं. बता दें कि इससे पहले मेकर्स ने धनुष स्टारर वाला टीजर रिलीज किया था. इसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘इश्क में सवाल, इश्क में जवाब, चुप रहना मुहाल, कह देना बवाल. देर से सही पर हीरोइन का जवाब आया है. कल सुनना जरूर.’


मालूम हो कि फिल्म में ‘रांझणा’ की टीम भी फिर से साथ आ रही है क्योंकि निर्देशक आनंद एल राय, अभिनेता धनुष और ग्रैमी और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान अपनी पिछली फिल्म ‘अतरंगी रे’ के बाद एक साथ काम कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बीच 2021 में रिलीज हुई ‘अतरंगी रे’ को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, तथा इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है. गौरतलब है कि 2023 में डायरेक्टर आनंद एल राय ने रांझणा के सीक्वल तेरे इश्क में का अनाउंसमेंट किया था और इस पर जोरों से काम हो रहा है. ये फिल्म 28 नवंबर 2025 को दुनिया भर में हिंदी और तमिल में रिलीज होने वाली है.

homeentertainment

धनुष संग रोमांस करेंगी कृति सेनन, इस दिन रिलीज होगी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *