Headlines

अंतरिक्ष से देखिए ‘महाकुंभ’, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की अद्भुत तस्वीर!

[ad_1]

Last Updated:

Maha Kumbha View from Space: प्रयागराज में लगे महाकुंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती ही रहती हैं. हालांकि आज हम आपको धरती से नहीं बल्कि अंतरिक्ष से कुंभ मेले का नज़ारा दिखाएंगे, जो खुद NASA के एस…और पढ़ें

अंतरिक्ष से देखिए 'महाकुंभ', NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की अद्भुत तस्वीर!

अंतरिक्ष से देखिए महाकुंभ.

हाइलाइट्स

  • NASA के एस्ट्रोनॉट ने महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें शेयर कीं.
  • तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा ‘अकल्पनीय, अद्भुत’.
  • दुनिया का सबसे बड़ा मेला अंतरिक्ष से देखिए.

महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए सरकार की तरफ से खूब तैयारियां की गईं. लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और कल्पवास कर रहे हैं. प्रयागराज में संगम नगरी के तट पर श्रद्धालुओं की संख्या भी पूरी दुनिया को आश्चर्य में डाल रही है क्योंकि एक जगह पर इतने लोगों का एकत्र होना और हर रोज़ मां गंगा का आशीर्वाद लेना कोई मज़ाक की बात नहीं है. धरती छोड़िए, अंतरिक्ष से भी ये नज़ारा किसी अचंभे से कम नहीं लग रहा है.

प्रयागराज में लगे महाकुंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती ही रहती हैं. जिनमें महाकुंभ का ड्रोन से लिया गया नजारा लोगों का दिल छू रहा है. हालांकि आज हम आपको धरती से नहीं बल्कि अंतरिक्ष से कुंभ मेले का नज़ारा दिखाएंगे, जो खुद NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की है. इसे देखकर आप गर्व से भर जाएंगे और अपनी संस्कृति पर आपको मान होगा.

अंतरिक्ष से कुछ यूं दिख रहा है महाकुंभ
महाकुंभ की स्पेस से ली गई एक तस्वीर लोगों का ध्यान सोशल मीडिया पर खूब खींच रही है. ये तस्वीरें नासा के अंतरिक्ष यात्री डोन पेटिट ने ली है और उन्होंने इसे अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है.पोस्ट में डोन पेटिट ने महाकुंभ की दो तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें आप रात में महाकुंभ मेले को देख सकते हैं. महाकुंभ 2025 स्पेस से जितना खूबसूरत और अद्भुत दिख रहा है, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है – ‘गंगा नदी के किनारे पर लगा 2025 का धार्मिक महाकुंभ मेला, इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से ऐसा दिखा. पूरी दुनिया में सबसे बड़ा जनसैलाब है, जो यूं चमक रहा है’.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *