Headlines

Ind vs Eng: ‘कॉमन सेंस की कमी है… ‘ 8 रन बनाकर आउट हुआ बल्लेबाज, रायडू ने लगा दी लताड़

[ad_1]

Last Updated:

India vs England third T20: हैरी ब्रूक तीसरे मैच में वह 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए. इस बीच अंबाती रायडू ने कहा है कि हैरी ब्रूक में थोड़ी कॉमन सेंस की कमी है.

'कॉमन सेंस की कमी... ' 8 रन बनाकर आउट हुआ बल्लेबाज, रायडू ने लगा दी लताड़

रायडू ने इस खिलाड़ी को लगाई लताड़.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए पांच मैचों के टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को रन बनाने का मौका नहीं दिया. वरुण ने उन्हें पहले भी दो बार आउट किया है. हालांकि, तीसरे टी20 मैच में उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया. तीसरे मैच में वह 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए. इस बीच अंबाती रायडू ने कहा है कि हैरी ब्रूक में थोड़ी कॉमन सेंस की कमी है.

अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर हैरी ब्रूक के बारे में कहा, “गेंदबाज की क्वालिटी से ज्यादा मुझे लगता है कॉमन सेंस की कमी और दिमाग का कम इस्तेमाल उनकी असफलताओं के पीछे का कारण है. वह लेंथ से गेंद को नहीं पढ़ पाते. अगर वह वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ नहीं खेल पा रहे ब्रूक को रन बनाने के लिए बाकी गेंदबाजों को निशाना बना सकते हैं.”

पीयूष चावला अपने पूर्व साथी से सहमत हैं. उन्होंने कहा, “अंबाती रायडू सही हैं. ब्रूक को वरुण के पीछे जाने की कोई जरूरत नहीं है. अगर वह वरुण को अपना विकेट नहीं देते हैं, तो दूसरे गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे.” बता दें कि पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है. अगर राजकोट में होने वाला मुकाबला भारतीय टीम जीत जाती है, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह उनकी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत होगी.

homecricket

‘कॉमन सेंस की कमी… ‘ 8 रन बनाकर आउट हुआ बल्लेबाज, रायडू ने लगा दी लताड़

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *