Headlines

Viral Video ने खोल दी पोल; करोड़ों का पुल जर्जर, जान की बाजी लगाकर नदी पार कर रहे ग्रामीण!

[ad_1]

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Godda Viral Video : गोड्डा जिले के बसंतराय में सुंदर नदी पर बना पुल तीन साल में जर्जर हो गया, जिससे ग्रामीण अस्थाई पुल से गुजरने को मजबूर हैं. पांच करोड़ की लागत से बने इस पुल की मरम्मत अब तक नहीं हुई. वीडियो व…और पढ़ें

X

गोड्डा 

गोड्डा 

हाइलाइट्स

  • सुंदर नदी पर बना पुल जर्जर, लोग अस्थाई पुल से गुजरने को मजबूर.
  • पुल की मरम्मत नहीं हुई, ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं.
  • पुल गिरने से 5-6 गांव के लोग जोखिम में.

गोड्डा. गोड्डा जिला के बसंतराय का एक वीडियो, कल से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में सुंदर नदी पुल के जर्जर और टूटे होने के कारण गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर लगे मेला देखकर लौट रहे लोगों की भीड़, नदी पर बने एक अस्थाई पुल से जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर है. इस वीडियो में बाइक से लोग नदी पार कर रहे हैं. पैदल यात्री एक छोटे से अस्थाई पुल से नदी को पार कर रहे हैं. कल शाम से ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सुन्दर नदी पर बने पुल का स्पेन महज तीन सालों में दब जाने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर इस पानी में उतर कर चलने पर बेबस कर रहा है.

जहां जमनीकोला पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए वर्ष 2018-19 मे विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से करीब पांच करोड़ की लागत से सुन्दर नदी पर पुल का निर्माण किया गया था. लेकिन महज तीन साल में ही इस पुल के निर्माण की गुणवत्ता सामने आ गई. पुल तो ध्वस्त हो गया. विभाग की लापरवाही और मनमानी के चलते पुल के मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है.

मुखिया ने दी जानकारी
गांव के मुखिया मो. शकीरुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 7 से 8 महीनों से इसी स्थिति में तकरीबन 5 से 6 गांव के लोग इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं. इस जिले में दो-दो मंत्री रहने के बावजूद इसका समाधान अब तक नहीं हो पाया है. ठेकेदार के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है. अचंभा कर देने वाली बात यह है कि मात्र 3 साल में ही यह हैवी पुल गिरने लगा है.

वही मो. इस्तखार ने सरकार के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ वोट लेने से मतलब है. वोट लेने के बाद कोई भी आम जनता के दुखों को नहीं देखता है. ना ही किसी को इन सब से कोई मतलब होता है.

homeajab-gajab

Viral Video ने खोल दी पोल; करोड़ों का पुल जर्जर, ग्रामीण जान की बाजी लगाकर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *