Headlines

राजेश खन्ना की इस फिल्म को देखकर बदल गया था लोगों का नजरिया

[ad_1]

Last Updated:

राजेश खन्ना इंडस्ट्री में हिट की गारंटी रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है. लेकिन साल 1983 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके बेटे का नेगेटिव रोल देखकर उस …और पढ़ें

राजेश खन्ना की वो फिल्म, विलेन का रोल देखकर मां-बाप ने बदल डाली थी वसीयत

राजेश खन्ना का रोल की खूब हुई थी सराहना.

हाइलाइट्स

  • गुलशन ग्रोवर ने फिल्म अवतार में निभाया नेगेटिव रोल.
  • फिल्म अवतार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल.
  • राजेश खन्ना और शबाना आजमी लीड रोल में थे.

नई दिल्ली. फिल्मों में हीरो हमेशा से ही विलेन को टक्कर देते नजर आए हैं. राजेश खन्ना की एक फिल्म में तो उनके बेटे का रोल देखकर लोगों ने अपने बच्चों के प्रति अपना नजरिया ही बदल लिया था. फिल्में बेटे की भूमिका में नजर आया एक्टर, इंडस्ट्री में विलेन बनकर छा गया था. बतौर विलेन इस एक्टर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है.

एक्टिंग की दुनिया में गुलशन ग्रोवर एक जाना पहचाना चेहरा है. अपने करियर में उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं. जितेंद्र की फिल्म मां में निभाया उनका गुल्लू गोली का रोल भी लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. लेकिन साल 1983 में आई फिल्म अवतार में तो उन्होंने ऐसे बेटे की भूमिका निभाई थी कि लोगों ने अपने बच्चों से उनका मालिकाना हक ही छीन लिया था.

62 साल की ये हसीना, धर्मेंद्र संग हिट थी जोड़ी, जितेंद्र संग भी कर चुकीं काम, पिता के नाम है बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म की कमाई ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में एक बढ़कर एक ऐसे रोल निभाए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. गुलशन ग्रोवर के विलेन के रोल हमेशा से यादगार रहे हैं. लेकिन करियर में उन्होंने एक रोल ऐसा भी निभाया कि लोगों की सोच ही बदल गई थी. इस फिल्म को देखने के बाद कई बुजुर्ग दंपतियों ने अपनी वसीयत तक बदल डाली थी और जो संपत्ति उन्होंने अपने बच्चों के नाम की वो वापस ले ली थी. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाल मचा दिया था. फिल्म में राजेश खन्ना और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे.

1983 की साबित हुई थी बड़ी हिट
साल 1983 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली अवतार में राजेश खन्ना के रोल को भी काफी पसंद किया गया था. मोहन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बूढ़े माता पिता की कहानी दिखाई गई थी कि कैसे मा-बाप के बूढे़ होने के बाद बच्चे मां-बाप के प्रति अपना नजरिया बदल लेते हैं. वो उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल देते हैं. इस फिल्म में अवतार किशन की भूमिका राजेश खन्ना और राधा किशन उर्फ शबाना आजमी को उनके बेटे बुढ़ापे में छोड़ देते हैं. राजेश खन्ना के बेटे के रोल में गुलशन ग्रोवर नजर आए थे.

बता दें कि आईएमडीबी के मुताबिक साल 1983 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म अवतार ने उस वक्त लोगों को बहुत प्रभावित किया था. फिल्म देखने के बाद उस दौर के कई बुजुर्ग दंपतियों को अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगी थी कि कहीं हमारे बच्चे ऐसा न कर दे और उन्होंने अपने घर के मालिकाना हक को वापस ले लिए थे, जो उन्होंने कभी अपने बच्चों को दिए थे.

homeentertainment

राजेश खन्ना की वो फिल्म, विलेन का रोल देखकर मां-बाप ने बदल डाली थी वसीयत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *