Headlines

Ind vs Eng: ‘जब हार्दिक अक्षर बैटिंग कर रहे थे तो…’ हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

[ad_1]

Last Updated:

India vs England third T20: हार के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) नाराज दिखे. उन्होंने मैच के बाद कहा है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच हमारे हाथ में था.

'जब हार्दिक अक्षर बैटिंग कर रहे थे तो...' हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव

हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया (India vs England) को हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पंड्या को छोड़ लगभग सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा. हार के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) नाराज दिखे. उन्होंने मैच के बाद कहा है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच हमारे हाथ में था.

हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगा कि पहली पारी के बाद में थोड़ी ओस होगी. मुझे लगता है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच हमारे हाथ में था. इसका श्रेय आदिल राशिद को जाता है. उन्होंने सच में अच्छी गेंदबाजी की. इसलिए वह वर्ल्ड लेवल के गेंदबाज हैं. उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट करने से रोके रखा. हमारी टीम में कई स्पिनर भी थे.”

Ind vs Eng: ‘कॉमन सेंस की कमी है… ‘ 8 रन बनाकर आउट हुआ बल्लेबाज, रायडू ने लगा दी लताड़

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, ” हम हमेशा टी20 मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं. हमें बल्लेबाजी के नजरिए से सीखना होगा. हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा. मुझे यकीन है कि शमी आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वरुण चक्रवर्ती अभ्यास सत्रों के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वह अनुशासित हैं और कड़ी मेहनत के कारण उन्हें मैदान पर अच्छे नतीजे मिल रहे हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 अब 31 जनवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे हैं. अगर टीम इंडिया चौथा टी20 मैच जीत जाती है तो वह सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी. लेकिन अगर हारती है तो आखिरी टी20 दिलचस्प होगा. चौथा टी20 पुणे में खेला जाएगा.

homecricket

‘जब हार्दिक अक्षर बैटिंग कर रहे थे तो…’ हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *