Headlines

विदेशी लड़की को चाहिए देसी बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम पर हिट हुआ वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

देसी लड़कों की डिमांड अपने देश के अलावा अब विदेशों में भी खूब है. अपने गुणों के चलते उन्हें विदेशी लड़कियां भी पसंद करती हैं. एक ऐसी ही विदेशी लड़की का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जो धूप में दौड़-दौड़कर अपन…और पढ़ें

विदेश से भागकर भारत आई लड़की, सड़क पर दौड़-दौड़कर खोजने लगी देसी दूल्हा!

देसी दूल्हा ढूंढ रही है विदेशी लड़की. (Credit- Instagram/dra.sandraa)

हाइलाइट्स

  • विदेशी लड़की दिल्ली में देसी ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ रही है.
  • लड़की की शर्तें: 20 भाई-बहन, प्याज़-मसाले खाना, योग सिखाना.
  • वीडियो वायरल, देसी लड़कों ने ऑनलाइन प्रपोज़ल्स की लाइन लगाई.

सोशल मीडिया के ज़माने में कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं कि हम अपना सिर ही पकड़कर बैठ जाएं तो कभी कुछ चीज़ों पर हंसी छूट जाती है. जब से जमाना डिजिटल (Viral On Social Media) हुआ है, तब से लोग शादी भी ऑनलाइन ही ढूंढने लगे हैं. खासतौर पर विदेशी लड़कियां देसी लड़कों की तलाश इंस्टाग्राम से कर रही हैं.

आज की दुनिया में आप तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं. देसी लड़कों की डिमांड अपने देश के अलावा अब विदेशों में भी खूब है. अपने गुणों के चलते उन्हें विदेशी लड़कियां भी पसंद करती हैं. एक ऐसी ही विदेशी लड़की का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जो धूप में दौड़-दौड़कर अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ रही है. इससे भी दिलचस्प ये है कि लोग ऑनलाइन ही उसे प्रपोज़ भी कर रहे हैं.

20 भाई-बहन हों, प्याज़-मसाले खाता हो
वायरल हो रहे वीडियो में यूक्रेन से आई हुई एक सांद्रा नाम की लड़की दिल्ली की सड़कों पर घूम रही है. वो अपने लिए एक देसी ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ रही है. इसके साथ ही उसकी कुछ शर्तें हैं, जिसके बारे में बात करते ही वो प्रेमी के लिए दौड़ पड़ती है. लड़की के मुताबिक प्रेमी के 20 चचेरे-ममेरे भाई-बहन होने चाहिए, वो प्याज़-मसाले खाता हो, योग सिखा सकता हो, बॉलीवुड गानों पर नाचता हो और सबसे ज़रूरी बात कि वो भारतीय होना चाहिए. लड़की के इस वीडियो को देखते ही हमारे देसी लड़कों ने इंटरनेट पर ही प्रपोज़ल्स की लाइन लगा दी है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *