[ad_1]
Last Updated:
U-19 Women’s T20 World Cup 2025 भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार 5वीं जीत के साथ अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाई है. गोंगाडी त्रिशा ने 110 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद 3 विकेट लेकर स्कॉटलै…और पढ़ें
त्रिशा ने रिकॉर्ड तोड़ शतक जमाने के बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ झटके 3 विकेट
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई है. स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स के दूसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने पहले रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली और फिर गेंदबाजी में कहर ढाते हुए टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया. भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंगाडी त्रिशा के नाबाद 110 रन की पारी की बदौलत 208 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 14 ओवर में महज 58 रन पर सिमट गई.
एक के बाद एक दमदार जीत हासिल करते हुए भारतीय महिला टीम अंडर 19 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गई है. यह मुकाबला पूरी तरह से एक खिलाड़ी के नाम रहा. ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने इस मैच में पहले तो एक ऐसा कमाल किया जो इससे पहले टूर्नामेंट में कभी किसी ने नहीं किया था. उसके बाद वो कर दिया जिसने स्कॉटलैंड का काम पूरी तरह से तमाम कर दिया. गोंगाडी त्रिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया और फिर गेंदबाजी करते हुए आखिरी 3 विकेट लेकर कर मैच खत्म कर दिया.
An unbeaten
wicket haulFor her sensible all-round efficiency, G Trisha bagged the Player of the Match award as #TeamIndia sealed a -run win over Scotland
Scorecard https://t.co/feBJlxclkZ#INDvSCO | #U19WorldCup pic.twitter.com/OGOnhg1w3k
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 28, 2025
[ad_2]
Source link