Headlines

ब्राजील के कपल ने 22 साल बाद दोबारा हिंदू रीति से की शादी! इस अनोखे फैसले की वजह रह जाएंगे हैरान

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

Unique Wedding: ब्राजील के दंपति को भारतीय संस्कृति पसंद आई इसलिए 22 साल बाद फिर से वैदिक पद्धति से उन्होंने शादी की है. शादी करने वाले दंपति दोनों ही डॉक्टर हैं और उनकी शादी की हर जगह चर्चा हो रही है.

ब्राजील के कपल ने दोबारा हिंदू रीति से की शादी!इस फैसले की वजह रह जाएंगे हैरान

ब्राज़ील के कपल ने 22 साल बाद फिर से शादी की

हाइलाइट्स

  • पुणे में एक अनोखी पारंपरिक शादी हुई.
  • ब्राजील के कपल ने दोबारा विवाह किया.
  • विदेशी डॉक्टरों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की शादी.

प्राची केदारी/ पुणे: विदेशी नागरिकों को हमेशा से भारतीय संस्कृति का आकर्षण रहा है. इसी कारण बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान पुणे आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है. पुणे के बाणेर में ब्राजील के एक दंपति आयुर्वेद सीखने के लिए पुणे आए हैं. भारतीय संस्कृति पसंद आई इसलिए 22 साल बाद फिर से वैदिक पद्धति से उन्होंने शादी की है. शादी करने वाले दंपति दोनों ही डॉक्टर हैं और उनकी शादी की हर जगह चर्चा हो रही है.

बता दें कि आयुर्वेदिक उपचार के अध्ययन के लिए ब्राजील के डॉक्टरों की एक टीम पुणे में आई है. आयुर्वेद का अध्ययन करते समय उन्हें पारंपरिक पद्धति और हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार विवाह करने का मोह नहीं रोक पाया. रोसांगेला ओस्वाल्डो और ब्राइड दोनों ही डॉक्टर हैं. आयुर्वेदिक उपचार के लिए पुणे आए थे. उनका 22 साल बाद विवाह पुणे में संपन्न हुआ.

पारंपरिक वेशभूषा पहन कर दोनों ने विवाह किया
रोसांगेला ओस्वाल्डो ने धोती कुर्ता और सफेद टोपी पहनी थी. वहीं,दुल्हन ने नौवारी साड़ी पहनी थी. पारंपरिक वेशभूषा पहन कर दोनों ने विवाह किया. ब्राजील से आए डॉक्टरों की बारात थी. डॉक्टर ज्यूस रुगे ने कन्यादान किया. इस दौरान उन्होंने गानों पर डांस भी किया.

अद्भुत! यहां गिर गाय ने दो बछड़ों को दिया जन्म! जानिए क्यों ये है ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’ घटना

बता दें कि डॉक्टर सुकुमार सरदेशमुख ने जानकारी दी कि हमें हिंदू धर्म पसंद है और उसी रीति-रिवाजों से हमें शादी करनी है, ऐसी इच्छा इस दंपति ने डॉक्टर सुकुमार सरदेशमुख के सामने व्यक्त की. सुकुमार सरदेशमुख ने पंडित को बुलाया और मंडप भी सजवाया. इस दौरान सप्तपदी और मंगलाष्टक के साथ यह विवाह संपन्न हुआ. गुलाबी साड़ी के गाने पर सभी नाचते हुए शादी का आनंद ले रहे थे.

homeajab-gajab

ब्राजील के कपल ने दोबारा हिंदू रीति से की शादी!इस फैसले की वजह रह जाएंगे हैरान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *