Headlines

राहुल भट्ट ने ‘ब्लैक वारंट’ पर चार्ल्स शोभराज के ग्लैमराइजेशन को लेकर दी अपनी सफाई

[ad_1]

Last Updated:

राहुल भट्ट ने विक्रमादित्य मोटवानी की ‘ब्लैक वारंट’ में डीएसपी तोमर का रोल प्ले किया और उनकी बहुत तारीफ भी हुई. उन्होंने इस शो की सफलता को अभिभूत करने वाला बताया और कहा कि जेल ड्रामा जैसा विषय लोगों को नया और आ…और पढ़ें

राहुल भट्ट ने 'ब्लैक वारंट' पर चार्ल्स शोभराज के ग्लैमराइजेशन पर कह दी ये बात

ब्लैक वारंट के एक्टर राहुल भट्ट ने ग्लैमराइजेशन पर तोड़ी चुप्पी….(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • राहुल भट्ट ने ‘ब्लैक वारंट’ में डीएसपी तोमर का रोल निभाया.
  • ‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रतिक्रिया मिली.
  • राहुल ने कहा, सिनेमा की सच्ची सफलता दिल से बनाई फिल्मों में है.

नई दिल्ली : राहुल भट्ट की एक्टिंग को विक्रमादित्य मोटवानी की ‘ब्लैक वारंट’ में डीएसपी तोमर के रूप में जबरदस्त सराहना मिली है. आलोचकों और दर्शकों दोनों ने उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है. राहुल ने इस शो में अपनी भूमिका, लोगों की प्रतिक्रिया और फिल्मी प्लांस को चुनने के बारे में खुलकर बात की है.

राहुल ने ‘ब्लैक वारंट’ के बारे में कहा, ‘ये कमेंट बहुत ही ओवरवेलमिंग फील करने वाला था. मुझे ऐसा कभी भी नहीं लगा था कि ये इतनी बड़ी हिट फिल्म होगी. जेल ड्रामा जैसा ये मिश्रण भारत में नया था और ये लोगों को बहुत अटरैक्ट कर रहा था.’ उनका मानना था कि इस शो के सब्जेक्ट और परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

‘कैनेडी’ और उसकी सफलता

राहुल ने अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ में भी बड़ी भूमिका निभाई है, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल में अच्छे रिस्पॉन्स भी मिले थे. राहुल ने कहा, ‘कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा था, लेकिन जब ‘कैनेडी’ को MAMI और कोलकाता में दिखाया गया, तो लोगों की प्रतिक्रिया गजब की थी.’ उन्होंने महसूस किया कि ‘ब्लैक वारंट’ के बाद उनकी मेहनत का फल मिल रहा है और इस सफलता से उन्हें नई ऊर्जा भी मिली है.

भारतीय लोगों की पसंद

राहुल ने भारतीय लोगों के लिए कंटेंट के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘सिनेमा आखिरकार सिनेमा ही है. अगर कहानी सही तरीके से बताई जाए, तो लोग उसे जरूर पसंद करेंगे. भले ही वो लोगों कमर्शियल फिल्मों के मुकाबले कम हों, हमें सिर्फ दिल से चीजें बनानी चाहिए, बाकी सब हो जाता है.’

अपराधियों को ग्लैमराइज करने की आलोचना

‘ब्लैक वारंट’ में कुछ लोगों ने ये आरोप लगाया कि शो में अपराधी जैसे चार्ल्स शोभराज और बिल्ला-रंगा को ग्लैमराइज किया गया. इस पर राहुल ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता.. हम एक्टर सिर्फ अपने काम को निभाते हैं, हम निर्माता नहीं है… ये सवाल निर्माताओं से पूछे जाने चाहिए, हम लोगों से नहीं…’

राहुल भट्ट का मानना है कि सिनेमा की सच्ची सफलता दिल से बनाई गई फिल्मों में ही छिपी होती है. ‘ब्लैक वारेंट’ 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को अबी तक अच्छे रिजल्ट मिले हैं.

homeentertainment

राहुल भट्ट ने ‘ब्लैक वारंट’ पर चार्ल्स शोभराज के ग्लैमराइजेशन पर कह दी ये बात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *