[ad_1]
Last Updated:
शॉन टूकी (Shaun Tookey) नाम के एक 31 साल के शख्स ने अपनी छुट्टियों के दिन एक ऐसा काम शुरू किया, जिसके ज़रिये उसने न सिर्फ पैसे कमाए बल्कि अपने लिए एक कोठी भी खरीद डाली.
कब्रें साफ करके अमीर हो गया शख्स.
हम सभी अपनी ज़िंदगी में कुछ अच्छा हासिल करना चाहते हैं. खासतौर पर कोशिश सबकी यही रहती है कि वो अपने लिए एक अच्छा घर और संपत्ति बना सके. हालांकि सबके लिए ये आसान नहीं होता है लेकिन अपने हिस्से की मेहनत इंसान करता ही है. कई बार हार्ड वर्क से ज्यादा कोई स्मार्ट वर्क काम आ जाता है और इंसान एक आइडिया के ज़रिये ही अमीर बन जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड के रहने वाले एक शख्स के साथ.
बहुत से लोग ऐसा चाहते हैं कि वो अपने काम के अलावा कुछ छोटे-मोटे काम के ज़रिये भी कुछ कमाई कर सकें. इसेक्स के रहने वाले शॉन टूकी (Shaun Tookey) नाम के एक 31 साल के शख्स ने भी ऐसा ही सोचा. उन्होंने अपनी छुट्टियों के दिन एक ऐसा काम शुरू किया, जिसके ज़रिये उसने न सिर्फ पैसे कमाए बल्कि अपने लिए एक कोठी भी खरीद डाली.
कब्रें साफ करने का धंधा चल पड़ा
शॉन टूकी (Shaun Tookey) ने मई, 2023 में कब्रें साफ करने का काम शुरू किया था. उन्होंने तब से 300 से ज्यादा कब्रें साफ कर डाली हैं. उन्हें इस काम के लिए लोग पैसे देते हैं. वे बताते हैं कि आमतौर पर कब्र की सफाई के लिए उन्हें 16,184 रुपये से 27,004 रुपये तक मिलते हैं. हां, अगर काम डीप क्लीनिंग का हो, तो ये अमाउंट बढ़कर 37,823 रुपये से 48,642 रुपये तक पहुंच जाता है. सफाई में कब्र की सफाई, पेंटिंग, उखड़ रहे हेडस्टोन और सजावटी चीज़ों को फिर से ठीक करके बनाने शामिल होता है. उन्हें 2 से 4 कब्रें साफ करने में करीब 2 घंटे लग जाते हैं.
ऐसी कमाई कि खरीद ली कोठी
वैसे तो शॉन टूकी ट्री सर्जन के तौर पर फुल टाइम जॉब करते हैं लेकिन वीकेंड पर उन्होंने ये काम शुरू किया, जो हिट हो गया. वे बताते हैं कि वे अपनी नौकरी के ज़रिये कभी भी घर नहीं खरीद पाते लेकिन इस काम के ज़रिये उनके पास पैसे आए, जिससे उन्होंने परिवार के लिए घर ले लिया. उनका कहना है कि ये काम बहुत सी संतुष्टि देने वाला होता है. वे इस काम को अपना कामयाब बिजनेस बनाना चाहते हैं. वे सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों को इसके बारे में बताते हैं और उन्हें ज्यादातर काम भी वहीं से मिलता है.
January 29, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link