Headlines

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बीच हेमा मालिनी ने लगाई डुबकी, ‘मुझे अच्छा महसूस हो रहा है, ऐसा पहले कभी…’

[ad_1]

Last Updated:

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस खास मौके पर स्नान करने के बाद अपने विचार साझा किए. उन्होंने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर भी जवाब दिया.

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बीच हेमा मालिनी ने लगाई डुबकी, 'मुझे अच्छा...'

हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या पर किया अमृत स्नान.

हाइलाइट्स

  • हेमा मालिनी ने भगदड़ के बीच लगाई महाकुंभ में डुबकी.
  • साधु-संत की लोगों से संगम तट न जाने की अपील.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाए हुए हैं घटना पर नजर.

नई दिल्ली. प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में मची भगदड़ है. मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए बुधवार रात से ही भक्तों का सैलाब संगम तट पर उमड़ा था. तभी भीड़ की वजह से भगदड़ मची. इसमें कई लोग घायल हो गए. इस भगदड़ के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने आस्था का डुबकी लगाई है. इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पवित्र स्नान किया. संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसा करने के बाद उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस खास मौके पर स्नान करने के बाद अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, ‘मुझे आनंद का अनुभव हो रहा है. ऐसे स्नान मैंने कभी नहीं किया और बहुत खास दिन हैं. मेरा सौभाग्य है, बहुत ही अच्छा लगा है. मुझे भी यहां पर स्नान का स्थान मिला, वो भी अपने गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में स्नान करने का अवसर मिला है. योग गुरु बाबा रामदेव भी यहां हैं. ये मेरा सौभाग्य है’.

महाकुंभ में मची भगदड़ पर क्या बोलीं हेमा?
महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर जब एक्ट्रेस से सवाल किए गए. तो उन्होंने कहा, ‘इस घटना के बारे में सुना है. अभी मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं. कुछ पता चलेगा, तो मैं इस बारे में बात करूंगी’.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *