Headlines

दुबई में शाहरुख खान ने फैन को दिया मजेदार जवाब, कहा- ‘मुझे भी…पब्लिकली नहीं ..!’

[ad_1]

Last Updated:

शाहरुख खान ने दुबई में एक इवेंट में फैंस के साथ मजेदार बातचीत की. एक फैन के छूने की बात पर शाहरुख ने हंसी में जवाब दिया. फिल्म ‘किंग’ के बारे में उन्होंने बताया कि ये एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें सुहाना खान भी …और पढ़ें

दुबई में शाहरुख खान ने फैन को दिया मजेदार जवाब, कहा- 'मुझे भी..पब्लिकली नहीं'

दुबई इवेंट में आए शाहरुख खान नजर…(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • शाहरुख ने दुबई में फैंस से मजेदार बातचीत की.
  • शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में सुहाना भी नजर आएंगी.
  • ‘किंग’ की रिलीज डेट अभी तय नहीं है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दुबई में डैमेक प्रॉपर्टीज के एक प्रोग्राम में शामिल हुए. वहां पर शाहरुख अपने फैंस से मिले और उनके साथ कुछ मजेदार बातचीत की. इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां शाहरुख खान ने अपनी खास अंदाज में फैंस से बातचीत की.

इस इवेंट में एक फैन ने शाहरुख से कहा, ‘शाहरुख, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.’ इस पर शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं भी तुमसे प्यार करता हूं…’. फिर एक और फैन ने शाहरुख से कहा- ‘मैं तुम्हें छूना चाहता हूं.’ शाहरुख ने इसे बहुत ही मजेदार अंदाज में लिया और कहा, ‘अरे, ऐसे नहीं बोलते पब्लिकली! (गाते हुए) आई वान आ टच यू, टच यू…मुझे भी शर्म आती है.’ उनके इस जवाब ने सभी को हंसी में डाल दिया.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’

काम की बात करें तो शाहरुख ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म किंग के बारे में बताया. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जिन्होंने शाहरुख की सुपरहिट फिल्म पठान का भी निर्देशन किया था. शाहरुख ने लोगों से कहा कि फिल्म बहुत ही मजेदार होगी और लोगों को इसे सिनेमाघरों में देखना अच्छा लगेगा.

उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और सिद्धार्थ आनंद मेरे साथ हैं. वह बहुत सख्त हैं, लेकिन हमें यकीन है कि ये फिल्म शानदार होगी.’ शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा, ‘इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान को शाहरुख खान किंग के रूप में दिखाया जाएगा.’

किंग में शाहरुख और सुहाना का साथ

किंग में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी मेन रोल में नजर आएंगी और एक्टर अभय वर्मा भी फिल्म में मेन रोल प्ले करेंगे. शाहरुख ने इस फिल्म को लेकर कहा था- ‘ये एक एक्शन ड्रामा है और एक हिंदी फिल्म होगी, जिसे मैं लंबे समय से करना चाहता था. हम सब मिलकर एक शानदार फिल्म बनाने जा रहे हैं.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *