[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम यूजर आदर्श तिवारी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स कुंभ मेले में दातुन बेचता नजर आ रहा है. शख्स ने बताया कि वो नीम का दातुन बेच रहा है. लड़के ने बताया कि वो चंद दिनों में 30 से 4…और पढ़ें
गर्लफ्रेंड ने इतना गजब का बिजनेस आइडिया दिया कि लड़का सीधे कुंभ पहुंच गया. (फोटो: Instagram/@adarshtiwari20244)
हाइलाइट्स
- लड़के ने कुंभ में दातुन बेचकर 40 हजार रुपये कमाए
- गर्लफ्रेंड ने दिया था दातुन बेचने का बिजनेस आइडिया
- वीडियो को 47 लाख व्यूज मिल चुके हैं
प्रयागराज के कुंभ में श्रद्धालुओं का इतना बड़ा जनसैलाब उमड़ रहा है कि वहां पर व्यापार करने वाले छोटे-मोटे व्यापारियों की खूब चांदी है. चाय, चाट-पकौड़े के ठेले वाले भी अच्छी खासी कमाई कर ले रहे हैं. हाल ही में एक लड़के ने जब अपने बिजनेस के जरिए कमाई के बारे में बताया तो हर कोई हैरान हो गया. लड़के (Boy promote neem stick in Kumbh) ने बताया कि वो सिर्फ दातुन बेचकर चंद दिनों में 40 हजार रुपये से ज्यादा कमा चुका है. उसको ये गजब बिजनेस आइडिया उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया था. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता है.
इंस्टाग्राम यूजर आदर्श तिवारी (@adarshtiwari20244) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स कुंभ मेले में दातुन बेचता नजर आ रहा है. शख्स ने बताया कि वो नीम का दातुन बेच रहा है. लड़के ने बताया कि वो चंद दिनों में 30 से 40 हजार रुपये कमा चुका है. उसने बताया कि कभी-कभी एक दिन में 5-6 हजार भी हो जाता है, कभी 10 हजार तक भी हो जाता है. उसने कहा- “जितना दौड़भाग करेंगे, उतना पैसा मिलेगा!”
[ad_2]
Source link