[ad_1]
Last Updated:
कई बार मदद करना भी भारी पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिलेगा. एक लड़की के चक्कर में अच्छा-भला लड़का बेवकूफ बन गया. वो मदद मांगने आई, लेकिन चुपके से ऐसा वीडियो बना लिया, जिसे देख लड़के के होश उड…और पढ़ें

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो दूसरों की मदद करना चाहते हैं. उनके सामने अगर कोई आकर मदद मांगता है, तो वो पीछे नहीं हटते हैं. लेकिन ऐसे लोगों को अक्सर बदले में दगाबाजी ही मिलती है. लोग इन्हें कई बार बेवकूफ समझ लेते हैं या फिर बेवकूफ बनाकर अपना काम साध लेते हैं. आमतौर पर मदद करने वाले इस बारे में सोचते ही नहीं, लेकिन कई बार सिर के ऊपर पानी चला जाता है तो हैरानी होती है. आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक अच्छे-भले लड़के से मदद मांगने के नाम पर लड़की उसे बेवकूफ बना देती है. शुरू में तो उसे पता नहीं चलता, लेकिन बाद में अपना वीडियो देखकर उस लड़के के होश उड़ जाते हैं.
वायरल हो रहा यह वीडियो यूं तो मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है. लेकिन अक्सर दूसरों की मदद करने वालों को ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kicksmachineindia नाम के वेरिफाईड अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देखेंगे कि एक अच्छा-भला लड़का सड़क पर खड़ा है. तभी उसके पास एक लड़की आती है. उसके हाथ में वाइपर है. वो लड़के से उसे पकड़ने का रिक्वेस्ट करती है. लड़का मदद कर देता है. इसके बाद वो पूछती है कि क्या तुम जूते खरीदना चाहते हो? लड़का हां में सिर हिलाता है. फिर उससे पानी के लिए पूछती है. इसके बाद लड़के को जूता दिलवा देती है. लड़का सोचता है कि मदद के नाम पर शायद लड़की ये सब कर रही है. वो भी खुशी-खुशी सबकुछ ले लेता है.
[ad_2]
Source link