Headlines

वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू… अगले महीने से शूटिंग

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Bollywood Film Offer To Monalisa :प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म के लिए वायरल गर्ल मोनालिसा को साइन किया है. अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो लगभग 5 महीने में पूरी होकर इसी साल अक्…और पढ़ें

वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू...

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर

हाइलाइट्स

  • मोनालिसा फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में नजर आएंगी.
  • फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.
  • मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी.

खरगोन. प्रयागराज महाकुम्भ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं. दी डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल जैसी फिल्म बनाकर चर्चा में आएं प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में खरगोन के महेश्वर की माला एवं रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले को साइन किया है. अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो लगभग 5 महीने में पूरी होकर इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी. इस फिल्म में मोनालिसा के साथ कई बड़े फिल्मी सितारे भी नजर आएंगे.

लोकल 18 से खास बातचीत में फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने बताया कि, महाकुम्भ में वायरल होने के बाद सबसे पहले मैंने ही मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, जिसे आज पूरा किया है. फिल्म काफी कम बजट की है. 20 करोड़ के आस-पास बजट रहेगा. मोनालिसा के साथ संभवतः फरवरी में शूटिंग शुरू होगी. अक्टूबर महीने में फिल्म सिनेमा हाल में रिजीज करके पूरे विश्व को दिखाएंगे.

क्या है फिल्म की पृष्ठभूमि
आगे उन्होंने बताया कि, मणिपुर की डायरी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, दिल्ली सहित लंदन में की जाएगी. लंदन में 8 फरवरी से शूटिंग शुरू होगी. फिल्म में मोनालिसा के साथ प्रसिद्ध फिल्म एक्टर राजकुमार राव के बड़े भाई अभिनेता अमित राव मुख्य किरदार निभाएंगे. इनके अलावा डायरेक्टर एवं एक्टर महेंद्र लोधी जैसे बड़े कलाकारों सहित ज्यादातर मणिपुर के स्थानीय कलाकार रहेंगे.

इस किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
सनोज मिश्रा ने बताया कि, इस फिल्म में मोनालिसा एक नॉर्थ इंडियन आर्मी ऑफिसर की बेटी के मुख्य किरदार में रहेगी. जो इम्फाल में रहती है और अपने पिता के लिए संघर्ष करती है. उनका सपना डिफेंस में जाने का है. अब वो डिफेंस में जा पाती हैं या नहीं यह फिल्म में पता चलेगा. बता दें कि, मोनालिसा महेश्वर में रूद्राक्ष एवं मोतियों की मालाएं बेचती है. महाकुंभ में भी वह अपने परिवार के साथ मालाएं बेचने गई थीं. जहां अपनी कजरारी आंखों की वजह से सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी.

homeentertainment

वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *