Headlines

हिंदू मंदिर में दर्शन करने पहुंची मुस्लिम लड़की, माथे पर लगाई भस्म, पुजारी से लिया आशीर्वाद! देखिए वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

एक मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो इरान से आकर मलेशिया में एक हिंदू मंदिर में दर्शन कर रही है. लोगों ने जब उसे हिंदू धर्म का यूं सम्मान करते देखा, तो उस पर प्यार लुटाने लगे.

हिंदू मंदिर में दर्शन करने पहुंची मुस्लिम लड़की, माथे पर लगाई भस्म!

इरानी लड़की पहुंची मंदिर. (Credit- Instagram/nazaninamiri_official)

सोशल मीडिया पर हम यूं तो तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं. कभी यहां पर कुछ मज़ेदार दिख जाता है तो कभी कुछ ऐसा मिल जाता है, जो हमारी जानकारी को बढ़ाने वाला होता है. कुछ चीज़ें रोमांचक होती हैं, तो कुछ हमें एक ही नज़र में पसंद आ जाती हैं. एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक मुस्लिम लड़की हिंदू मंदिर में पहुंची है.

इरान से आई हुई एक मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मलेशिया में एक हिंदू मंदिर में दर्शन कर रही है. लोगों ने जब उसे हिंदू धर्म का यूं सम्मान करते देखा, तो उस पर प्यार लुटाने लगे. वो जिस सम्मान के साथ वहां के रीति-रिवाज़ों का पालन कर रही है, उसे देखकर लोगों ने उसे लेकर पॉजिटिव कमेंट किए हैं.

हिंदू मंदिर में पहुंची मुस्लिम लड़की
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने हाथ में बैग लिए हुए मुरुगन देवता के मंदिर में पहुंची है. लड़की का नाम नाज़नीन अमीरी मोगद्दम है, इससे पता चल रहा है लड़की मुस्लिम है और वो ईरान की रहने वाली है. वीडियो में वो नंगे पांव मंदिर के अंदर आकर पुजारी से श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद लेती है और वे उसके हाथ में भस्म देते हैं, जिसे वो उनके बताए अनुसार अपना माथे पर लगा लेती है. उसने कैप्शन में बताया है कि वो मलेशिया की बूटा केव में गई थी और वहां हिंदुओं के धार्मिक स्थल पर दर्शन किए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *