Headlines

राखी सांवत बनेंगी पाकिस्तान की बहू, कौन हैं डोडी खान? कहा- ‘माई लाइफ, माई जान, सुनो… धोखा मत देना’

[ad_1]

Last Updated:

राखी सावंत की शादी की खबर सुन हर कोई हैरान है, क्योंकि उन्होंने खुद कुछ समय पहले कहा था कि वे अब कभी भी शादी नहीं करेंगी, क्योंकि उनका दो बार तलाक हो चुका है. दो बार तलाक होने के बाद भी अब राखी फिर तीसरी बार अप…और पढ़ें

राखी सांवत बनेंगी पाकिस्तान की बहू, कौन हैं डोडी खान? कहा- सुनो... धोखा मत दे

राखी सावंत और डोडी खान इस्लाम के मुताबिक शादी करेंगे.

हाइलाइट्स

  • लव लाइफ और शादियां से हमेशा सुर्खियों में रहीं राखी सावंत.
  • पाकिस्तानी एक्टर पर आया दिल.
  • पाक में शादी, भारत में होगा रिसेप्शन.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. भारत में उन्होंने दो बार दिल लगाया, लेकिन दोनों बार प्यार में धोखा ही खाया. दोनों बार काफी मायूस हुईं खूब रोईं, लेकिन अब तीसरी बार फिर से दिल लगा बैठी हैं. इस बार उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अपने प्यार को खोजा है. राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि वह पाकिस्तानी अभिनेता और पुलिस अधिकारी डोडी खान से प्यार करती हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया वो जल्द ही उनसे शादी की प्लानिंग कर रही हैं.

बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है. राखी सावंत बहुत ही जल्द पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान संग शादी करने जा रहीं. राखी सावंत ने कबूल किया कि वह मेरा प्यार है. हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं. वह पाकिस्तान से है. मैं भारत से हूं, इसलिए हम लव मैरिज करेंगे.

डोडी से की खास गुजारिश
राखी सावंत अपनी शादी को लेकर पक्की मुहर लगा चुकी है. लोग सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं कि राखी के मन का भा गए ये डोडी खान आखिर हैं कौन? लोग ये सर्च कर रहे हैं. राखी सावंत और डोडी खान की शादी कब होगा, ये तो अभी उन्होंने क्लीयर नहीं किया है. लेकिन शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर उन्होंने डोडी से खास रिक्वेस्ट की है, जो वायरल हो रही है.

‘धोखा मत देना और ना ही आदत लगाकर दूर होना’
वीडियो को हालांकि डोडी खान ने शेयर किया है, जिनेम राखी सांवत नजर आ रहा है. इस वीडियो में राखी ने कॉमेंट किया है. My life my sweetheart. राखी का ये वीडियो एक टिकटॉक वीडियो है, जिसमें वो किसी मस्जिद के बाहर बैठी दिख रही हैं. वीडियो के जरिए वो अपने लवर से कहना चाहती हैं- ‘सुनो! धोखा मत देना और ना ही आदत लगाकर दूर होना, फिर से किसी पर विश्वास हुआ है और तू अच्छा लगने लगा है, फिर से दुनिया झूठी और तू सच्चा लगने लगा है, फिर से खुद को संवारना शुरू किया है, फिर से अपना बचपना दिखाना शुरू किया है, क्योंकि तुमने मेरी बातों को हमेशा गौर से सुना है. जैसे हो बस वैसे रहना, कोई हो साथ या ना हो, बस तुम साथ खड़े रहना.’ इस वीडियो के जरिए दोनों अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *