Headlines

साल 1993 में आई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था.

[ad_1]

Last Updated:

साल 1993 में गोविंदा की एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने उस साल में कमाई के मामले में सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म में चंकी पांडे के रोल में पहल…और पढ़ें

6 महीने में शूट हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, आमिर खान और सलमान थे पहली पसंद

साल 1993 में रच दिया था इतिहास

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘आंखें’ में पहले आमिर और सलमान को कास्ट किया जा रहा था .
  • गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया.
  • फिल्म ‘आंखें’ को 6 महीने में पूरा किया गया था.

नई दिल्ली. हाल ही में रिलीज हुए शो ‘गृह लक्ष्मी’ में अभिनेता ने 1993 में आई फिल्म ‘आंखें’ को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में पहले सलमान खान और आमिर खान को कास्ट किया जाना था. लेकिन बाद में वो फिल्म उन्हें मिल गई थी.

सिनेमा की दुनिया के जाने माने अभिनेता चंकी पांडे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘आंखें’को लेकर चर्चा की. एक्टर ने बताया कि फिल्म पहले सलमान खान और आमिर खान को मिलने वाली थी. इस फिल्म में पहले वही दोनों नजर आने वाले थे. लेकिन बाद में कैसे फिल्म में गोविंदा और चंकी पांडे को कास्ट किया और फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

न माधुरी-न जूही चावला, ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस, रिलीज के बाद कभी नहीं देखती थीं अपनी फिल्में

चंकी ने बताया, ‘पहलाज निहलानी, सलमान खान और आमिर खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे.  लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. राज संतोषी ने तब तक सलमान और आमिर के साथ ‘अंदाज अपना अपना’ लॉन्च कर दी थी, इसलिए पहलाज ने निर्णय लिया ‘मैं उनके साथ फिल्म नहीं बना सकता, शायद मैं ऐसी ही फिल्म बनाऊं लेकिन अपने स्टाइल में और अपने हीरो के साथ. इसके बाद उन्होंने मेरे और गोविंदा के साथ ‘आंखें’ बनाई.’

चंकी पांडे ने किया बड़ा खुलासा
बांग्लादेश के सुपरस्टार माने जाने वाले चंकी पांडे ने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. करियर की शुरुआत में ही वह कई हिट फिल्मों में नजर आए थे. गोविदा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी. अब सालों बाद एक्टर ने बताया है कि कैसे आंखें में गोविंदा और उन्हें कास्ट किया गया था. उन्होंने आगे बताया, ‘जब उन्होंने फिल्म शुरू की, तो वे ‘अंदाज अपना अपना’ से कुछ बड़ा और बेहतर बनाना चाहते थे. उन्होंने ‘आंखें’ बनाई, वास्तव में हमने फिल्म बहुत तेजी से बनाई. हमने पूरी फिल्म 6 महीने में पूरी कर ली, क्योंकि हम ‘अंदाज अपना अपना’ से पहले सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करना चाहते थे.’

बंदर ने ली थी गोविंदा और चंकी से ज्यादा फीस
जब उनसे फिल्म से जुड़ी उनकी सबसे प्यारी यादों के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी सबसे प्यारी यादें गोविंदा और कादर भाई के साथ थीं, जब हमने पूरे घर के सीन्स शूट किए थे. दो बिगड़े हुए बच्चे और उनके पिता. वो कॉन्सेप्ट मुझे बहुत पसंद आया था.हमने जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया जैसी जगहों पर शूट किया और फिल्म में एक बंदर सुपरस्टार था. इतना ही नहीं बंदर की फीस उसमें सबसे ज्यादा थी. उसके पास 6-7 बॉडीगार्ड थे जो उसकी देखभाल करते थे.’

बता दें कि अभिनेता ने फिल्म को लेकर प्यार जताते हुए मजाकिया अंदाज में बताया था कि अपने जीवन के हर साल ‘आंखें’ बनाना पसंद करूंगा. अभी मैं चश्मा पहनता हूं और मैं अपनी आंखें भी नहीं देख पाता हूं.

homeentertainment

6 महीने में शूट हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, आमिर खान और सलमान थे पहली पसंद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *