Headlines

रोहित शर्मा आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर के बने कप्तान, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, बुमराह तेज गेंदबाजी के अगुआ

[ad_1]

Last Updated:

Rohit Sharma named captain of ICC T20I Team of the 12 months: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. आईसीसी ने उन्हें मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान घोषित किया है. भारतीय टीम न…और पढ़ें

रोहित शर्मा आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर के बने कप्तान, 4 भारतीयों को मिली जगह

कप्तान रोहित सहित 4 भारतीय आईसीसी की टी20 टीम में शामिल.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा के लिए पिछला साल यानी 2024 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहतरीन रहा. हिटमैन की कप्तानी का आईसीसी ने भी लोहा माना है. आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान रोहित को बनाया है. आईसीसी ने जो टीम चुनी है उसमें रोहित सहित जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.
पिछले साल उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व दिलाया. टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पर इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम किया. उन्होंने पिछले साल 11 मैचों में 378 रन बना थे. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 42 की रही. हिटमैन ने पिछले साल 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. जिसमें 3 हाफ सेंचुरी शामिल थी. रोहित का बेस्ट स्कोर 92 रन रहा जो उन्होंने वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ बनाए थे.

अर्शदीप ने तेज गेंदबाजी में पूरे साल मचाया धमाल
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)  ने पिछले साल टी20 में शानदार प्रदर्शन किया. साल 2024 में वह भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इस लेफ्ट आर्म पेसर ने 18 मैचों में 36 विकेट चटकाए. अर्शदीप की खासियत पॉवरप्ले में बॉल को स्विंग कराने की है . उनकी खतरनाक यॉर्कर पर बल्लेबाज पानी मांगते नजर आते हैं. अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ मैच में 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे जो उनका 2024 में इस फॉर्मेट में बेस्ट स्पेल रहा.

Women’s U19 T20 WC: भारत सुपर सिक्स में कितने मैच खेलेगा, इन टीमों से होगा सामना, 26 को मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

हार्दिक पंड्या बने स्टार
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पिछले साल टी20 में गेंदबाजी साथ साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 मैचों में 16 विकेट लेने के साथ साथ 352 रन भी बनाए.वह कई मौकों पर टीम के लिए तारणहार बने. टी20 विश्व कप फाइनल में पंड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की.वह हीरो बनकर उभरे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 16 रन का बखूबी बचाव करते हुए भारत को वर्ल्ड कप दिलाया. पंड्या ने फाइनल में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

जसप्रीत बुमराह ने टी20 में की थी शानदार वापसी
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 8 मैचों में 15 विकेट निकाले. बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का सामना करना किसी के लिए आसान नहीं होता. उन्होंने पिछले साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया.बुमराह को शानदार प्रदर्शन लिए सर गारफिल्ड सोबर्स ट्रॉफी आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयरर के लिए नामित किया गया है.

आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (सभी भारतीय),ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर; वेस्ट इंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), राशिद खान (अफगानिस्तान) और वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका).

homecricket

रोहित शर्मा आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर के बने कप्तान, 4 भारतीयों को मिली जगह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *