[ad_1]
Last Updated:
एक्शन जॉनर में हमेशा साउथ की फिल्में ही बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आई है. सस्पेंस-थ्रिलर में भी साउथ का दबदबा कायम है. इस बीच मराठी इंडस्ट्री से एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म निकली है जिसने कुछ ही दिनों में दर्शकों …और पढ़ें
ये मराठी फिल्म थिएटर्स में तहलका मचा रही है.
नई दिल्ली. सस्पेंस-थ्रिलर और एक्शन फिल्मों का जिक्र होने से सबसे पहले ऑडियंस के जहन में साउथ फिल्में आती हैं. ‘पुष्पा’, ‘केजीएफ’, ‘कंगुवा’ जैसी फिल्मों में हाईऑक्टेन एक्शन देखने को मिला था. साउथ से शुरू हुआ ये चलन जल्द ही बॉलीवुड के गलियारों तक आ पहुंचा. पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में कई धमाकेदार एक्शन और दिमाग घुमा देने वाली सस्पेंस फिल्में बनीं और दर्शकों ने इन फिल्मों का काफी पसंद भी किया. लेकिन आज आपको जिस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, वो न साउथ की है और न ही बॉलीवुड की है.
17 जनवरी 2025 को मराठी फिल्म ‘जिलबी’ रिलीज हुई. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द बुनी गई है. एक मर्डर की जांच में जब पुलिस जुटती है, तो संदेह की सुई सब की और घूमती है. एक खून और अनेक आरोपी की ये कहानी पर्दे पर धमाल मचा रही है और फिल्म का ट्रेलर भी जबरदस्त था.
जबरदस्त है IMDb रेटिंग
नितिन कांबले और विश्राम छावन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिलबी’ धमाल मचा रही है. इस सस्पेंस-थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसके साथ ही क्रिटिक्स भी फिल्म की जबरदस्त कहानी और सस्पेंस-थ्रिलर और हाई वोल्टेज एक्शन के दीवाने हो गए हैं. इस मराठी फिल्म की IMDb रेटिंग भी होश उड़ाने वाली हैं. फिल्म को IMDb ने 7.8 रेटिंग दी है.
[ad_2]
Source link