Headlines

आप भी ट्रेन में लेते हैं चाय की चुस्की, ज़रा देखिए कैसे साफ होती है केतली, फिर नहीं पी पाएंगे एक घूंट भी!

[ad_1]

Last Updated:

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे जब ट्रेन में यात्रा करते हैं तो वहां पर आने वाली चाय खूब पीते हैं. क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि इस चाय को जिस बर्तन से परोसते हैं, वो कितना साफ है? चलिए आज इसके भी…और पढ़ें

आप भी ट्रेन में लेते हैं चाय की चुस्की, वीडियो देख नहीं पी पाएंगे एक घूंट भी!

ट्रेन की चाय पीने के शौकीन देखें ये वीडियो. (Credit- Instagram/ yt_ayubvlogger23)

वैसे तो हमारे पास यातायात के बहुत से साधन मौजूद हैं, फिर भा अगर किसी सबसे बेहतरीन साधन की बात की जाए, तो बहुत से लोग कहेंगे कि उन्हें ट्रेन ही पसंद है. भले ही लोग अपनी गाड़ी से चलें या फिर फ्लाइट से सफर करें लेकिन, जो एंजॉयमेंट ट्रेन की यात्रा में आता है, वो शायद ही कहीं पर होगा. खासतौर पर बच्चे तो खाते-पीते, खेलते-कूदते सफर पूरा कर लेते हैं. यही वजह है कि सबसे ज्यादा यात्रियों का भार भी भारतीय रेलवे पर ही है.

आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे जब ट्रेन में यात्रा करते हैं तो वहां पर आने वाली चाय खूब पीते हैं. क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि इस चाय को जिस बर्तन से परोसा जाता है, वो कितना साफ है? चलिए आज इसके भी दर्शन करा देते हैं, जिसे देखकर बहुतों को तो उल्टी आ जाएगी.

टॉयलेट में साफ किया चाय का बर्तन
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ में वो टंकी लिए हुए है, जिससे ट्रेन के अंदर चाय परोसी जाती है. टंकी के अंदर की चाय खत्म हो चुकी है और वो उसे साफ कर रहा है. सफाई के लिए शख्स ने जो जगह चुनी है, वो ट्रेन का टॉयलेट है. टॉयलेट के ही जेट स्प्रे से वो इस बर्तन के अंदर पानी डालकर उसे खंगाल रहा है. उसके हाव-भाव से लग रहा है कि ये कोई अनोखा काम नहीं है बल्कि समान्य सी बात है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *