Headlines

इरफान खान: संघर्ष से सफलता तक का सफर

[ad_1]

Last Updated:

हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज एक्टर इरफान खान आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन आज भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रखी हैं. एक वक्त ऐसा भी…और पढ़ें

ये धर्मेंद्र है क्या? नए नवेले एक्टर की डायरेक्टर ने सरेआम की थी बेइज्जती

एक्टिंग देख दांतों तले उंगली दबा लेते थे लोग

हाइलाइट्स

  • इरफान खान ने टीवी शो ‘चंद्रकांता’ में बद्रीनाथ का किरदार निभाया.
  • करियर की शुरुआत में इरफान को काफी जिल्लत झेलनी पड़ी थी.
  • इरफान ने ‘मकबूल’, ‘पीकू’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों में काम किया.

नई दिल्ली. इरफान खान ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो यादगार बन गए. आज भी लोग उनके टैलेंट के मुरीद हैं. आज भी लोग उनके किरदारों को भुला नहीं पाए हैं. उनकी गिनती इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में होती थीं. करियर की शुरुआत में इरफान खान को काफी जिल्लत झेलनी पड़ी थी.

आज भले ही इरफान खान हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई रोल निभाए थे. जिन्हें कोई कभी भुला नहीं पाएगा. खासतौर पर टीवी के पॉपुलर शो ‘चंद्रकांता’ में निभाया उनका बद्रीनाथ और सोमनाथ का किरदार. जुड़वा भाई के किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. इरफान खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ट्रेनिंग लेने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. करियर की शुरुआत में उन्होंने कई छोटे-छोटे रोल निभाए. इस दौरान एक डायरेक्टर ने तो उनकी सरेआम बेइज्जती की थी.

फिल्म में सिर्फ तुम्हारा 1 डायलॉग है, राज कपूर के बोल सुनते ही डर गया विलेन, इसी ब्लॉकबस्टर से मिली ताउम्र पहचान

इन फिल्मों के जरिए जमाई धाक
इरफान खान ने अपने करियर में कई शानदार रोल निभाए हैं. इरफान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी. फिल्मी दुनिया में उन्होंने‘द वॉरियर’, ‘मकबूल’, ‘हासिल’, ‘नेमसेक’, ‘पीकू’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में कई ऐसे शानदार रोल निभाए जो अमर हो गए. इतना ही नहीं इरफान ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में तो उन्होंने धमाल ही मचा दिया था. उनकी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ तो उनके निधन के तीन साल बाद रिलीज हुई है.

अपने ही पैसों के लिए किया संघर्ष
इरफान खान ने एक टॉक शो में अपने सीरियल ‘चंद्रकांता’ में काम करने का अनुभव शेयर किया था. अपने उन दिनों के संघर्ष को याद करते हुए वह काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया था कि घर चलाने और गेम में बने रहने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे. उन्होंने बताया कि एपिसोड रिलीज होने के बाद भी पैसे नहीं मिलते थे. ऐसे में डायरेक्टर प्रोड्यूसर के सामने अपने ही पैसों के लिए बहाने बनाने पड़ते थे.

डायरेक्टर ने सरेआम किया था बेइज्जत
इरफान ने अपनी बात आगे रखते हुए बताया था कि उस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा था. लेकिन इस शो के सेट पर मुझे सरेआम बेइज्जत किया गया था. उन्होंने बताया कि एक दिन मुझे चंद्रकांता के डायरेक्टर से मिलवाया. उस दौरान मैंने काम करना शुरू किया था तो मुझे लगा कि मैं अपने रोल के बारे में कुछ पूछता हूं, कि आगे इस रोल में क्या क्या होने वाले है. लेकिन डायरेक्टर ने मुझे घूर कर देखा और पूरी यूनिट के सामने बेइज्जती करते हुए कहा था कि इससे पूछो ये धर्मेंद्र है क्या? जो इसे रोल के बारे में इतनी जानकारी चाहिए.

homeentertainment

ये धर्मेंद्र है क्या? नए नवेले एक्टर की डायरेक्टर ने सरेआम की थी बेइज्जती

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *