Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: लाहौर और कराची में ओपनिंग सेरेमनी की तारीख घोषित

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान की टीम का ऐलान भले ही अभी ना हुआ हो पर चैंपियंस ट्रॉफी की अपनिंग सेरमनी की तारीख और जगह का ऐलान हो गया है .चैंपियंस ट्रॉफी की अधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को लाहौर के हजूरी बाग में होगी. इसके अलाव…और पढ़ें

पाकिस्तान टीम का अता-पता नहीं, ओपनिंग सेरमनी की तारीख और जगह हुई तय

पाकिस्तान टीम का ऐलान तय नही, ओपनिंग सेरमनी की तारीख और जगह हुई तय

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को लाहौर में होगी.
  • भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी.
  • रोहित शर्मा पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

नई दिल्ली.  टीम का अता-पता नही, बाबर आजम और शाहीन आफरीदी को जगह मिलेगी या नहीं,   स्टेडियम कब बनेगा ये पक्का नहीं, इन सब खबरों के बीच में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025ओपनिंग सेरमनी की तारीख और जगह का ऐलान कर दिया गया है.

लाहौर में टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए 16 फरवरी की तारीख तय की गई है.  जबकि कराची के नेशनल स्टेडियम में 11 फरवरी को ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. इसमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सम्मानित अतिथि होंगे. यानि दो जगह पर अलग अलग पर ओपनिंग सेरमनी कराई जाएगी.

लाहौर और कराची में असली ओपनिंग सेरमनी 

2017 के बाद आयोजित हो रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को लाहौर के हजूरी बाग में होगी. इसके अलावा गद्दाफी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी की झलक देखने को मिलेगी. ऐसा माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान के जाने-पहचाने चेहरों के अलावा क्रिकेटर्स और आईसीसी के बड़े अधिकारी शामिल होंगे. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में तकरीबन सारी टीमों के कप्तान नजर आएंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नहीं होंगे. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. इस टूर्नामेंट का मेजबान देश पाकिस्तान है, लेकिन भारतीय टीम पाकिस्तान के बजाय अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी.

भारत कब जाएगा दुबई ?

2013 के चैंपियन और 2017 के फाइनलिस्ट भारतीय टीम  रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को होगा. वहीं, भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मुकाबला रविवार को है और भारतीय टीम सेमी के लिए क्वालिफाई करती है तो भी वो अपना मैच दुबई में खेलेंगे.

homecricket

पाकिस्तान टीम का अता-पता नहीं, ओपनिंग सेरमनी की तारीख और जगह हुई तय

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *