Headlines

Virat Kohli Ranji Trophy Public Opinion: ‘वो किंग कोहली हैं, देश की शान हैं’, स्टेडियम के बाहर मौजूद लोगों ने लुटाया विराट पर प्यार

[ad_1]

Agency:NEWS18DELHI

Last Updated:

Virat Kohli Ranji Trophy Public Opinion: विराट कोहली की एक झलक देखने के लिए लोग अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर पहुंच रहे हैं. जानें लोकल 18 से बात करते हुए लोग क्या-क्या बोले.

X

विराट

विराट कोहली के फैंस की भीड़

हाइलाइट्स

  • विराट कोहली के फैंस अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे.
  • फैंस ने विराट कोहली के प्रति दीवानगी दिखाई.
  • सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तस्वीरें छाई हुई हैं.

Virat Kohli Ranji Trophy Public Opinion: राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इन दोनों रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं. सातवें और आखिरी राउंड आज खेला गया, जिसमें विराट कोहली ने 15 बॉल पर 6 रन बनाए. फैंस उन्हें देखने के लिए काफी क्रेजी हो रहे हैं. विराट कोहली के लिए स्टेडियम में फैंस की दीवानगी देखने के लिए मिल रही है.

पूरे सोशल मीडिया पर विराट कोहली से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें छाई हुई हैं.  ऐसे में  लोकल 18 ने बात की विराट कोहली के फैंस से. आइए जानते हैं लोगों ने क्या कहा.

क्या बोले विराट के फैंस?
लोकल 18 से बात करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि वह विराट कोहली के सबसे बड़े फैन हैं और उनके साथ पिक्चर क्लिक करने का उन्हें बहुत मन था. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली को देखकर ऐसा इतना सुकून मिलता है. मैं हमेशा से ही विराट कोहली का फैन था और वह दिल्ली आ रहे थे 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने तो बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकता था उन्हें देखना.’

इसे भी पढ़ें – रिंकू सिंह 3.5 करोड़ के आलीशान बंगले के मालिक…फिर भी पुराने घर में क्यों रह रहे उनके माता-पिता?

लोग हो रहे दीवाने
विराट के फैन अब्दुल रहीम कहते हैं, ‘विराट कोहली को देखना ऐसा है कि रेगिस्तान में पानी मिल जाना. उनके में हमेशा से ही बहुत बड़ा फैन रहा हूं और उन्होंने बहुत अच्छा खेला है. अगर कम रन भी बनाए तो कोई बात नहीं. खेल है, सब होता रहता है. लेकिन उनको देखना जो सौभाग्य हमको मिला है वह तो काबिले तारीफ है. उनको देखकर हमें बहुत अच्छा लगा और उनके लिए पब्लिक पागल हुई जा रही है.’

विराट कोहली के कई फैंस ने कहा कि आमतौर पर मैच की टिकट बहुत ज्यादा होती है, इस वजह से वो मैच देखने नहीं जा पाते. लेकिन रणजी ट्रॉफी के मैच की वजह से वो विराट कोहली को लाइव देख पाएं.

homecricket

‘वो किंग कोहली हैं’, स्टेडियम के बाहर मौजूद लोगों ने लुटाया विराट पर प्यार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *