Headlines

3 कप्तान नर्वस 90s के शिकार… क्रिकेट जगत में हाहाकार, 66 सेंचुरी जड़ चुका दिग्गज भी रहा बदकिस्मत

[ad_1]

Last Updated:

कप्तान अजिंक्य रहाणे,आयुष बदोनी और मयंक अग्रवाल नर्वस नाइंटीज के शिकार हो गए. तीनों खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में अपनी अपनी टीमों की कप्तानी कर रहे हैं. रहाणे मुंबई के कप्तान हैं जबकि बदोनी दिल्ली की अगुआई कर …और पढ़ें

3 कप्तान नर्वस 90s के शिकार...66 सेंचुरी जड़ चुका दिग्गज भी रहा बदकिस्मत

3 अनलकी कप्तान जो नर्वस नाइंटीज के हुए शिकार.

हाइलाइट्स

  • अजिंक्य रहाणे मेघालय के खिलाफ 96 रन बनाकर आउट हुए
  • दिल्ली के युवा कप्तान आयुष बडोनी ने 77 गेंदों पर 99 रन की पारी खेली
  • मयंक अग्रवाल को 91 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा

नई दिल्ली. भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी मुकाबले खेले जा रहे हैं. इन मैचों में भारत के दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. कई अपनी अपनी राज्य टीमों की कप्तानी कर रहे हैं तो कई बतौर प्लेयर टीम में अपना योगदान दे रहे हैं. रणजी ट्रॉफी लीग चरण के आखिरी मुकाबलों के दूसरे दिन 3 टीमों के कप्तान बदकिस्मत रहे जो शतक के करीब पहुंचकर चूक गए. इनमें मुंबई की कप्तानी कर रहे अनुभवी अजिंक्य रहाणे, दिल्ली के युवा आयुष बडोनी और कर्नाटक को लीड करने वाले मयंक अग्रवाल शामिल हैं.इनके साथ स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी 99 रन बनाकर आउट हो गए.पुजारा हालांकि सौराष्ट्र टीम की कमान नहीं संभाल रहे हैं. लेकिन नर्वस नाइंटीज का शिकार होना किसी भी बल्लेबाज को बहुत अखरता है.

मुंबई और मेघालय की टीमें इस समय आमने सामने हैं. पहली पारी में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को 96 के स्कोर पर नफीस सिद्द्की ने अर्पित के हाथों कैच करा दिया. रहाणे 11 चौके और एक छक्का जड़ चुके थे.वह अपने शतक से महज 4 रन से चूक गए. हालांकि इस मैच में उनकी टीम मजबूत स्थिति में है. दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी अच्छी लय में थे. रेलवे के खिलाफ दिल्ली अपने घर में खेल रही है. दिल्ली की कप्तानी कर रहे आयुष बडोनी को पहली पारी में 99 के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा.

सचिन को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड … बीसीसीआई इस दिन करेगी सम्मानित, इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,357 रन बनाए

बडोनी ने 77 गेंदों 99 रन की पारी खेली
आयुष बडोनी ने 77 गेंदों पर ताबड़तोड़ रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए.बडोनी को स्पिनर कर्ण शर्मा ने कुणाल यादव के हाथों कैच कराया. इस मैच में बडोनी की कप्तानी में दिग्गज विराट कोहली भी खेल रहे हैं. कोहली हालांकि पहली पारी में 15 गेंदों का सामना कर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे कप्तान मयंक अग्रवाल अनलकी रहे जो कर्नाटक के लिए हरियाणा के खिलाफ 91 रन पर आउट हो गए.

पुजारा 1 रन से 67वां शतक चूक गए
अनुभवी मयंक अग्रवाल ने 149 गेंदों 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली. उन्हें ठकराल ने अंशुल कंबोज के हाथों कैच कराकर उन्हें शतक से वंचित कर दिया. अब बारी थी चेतेश्वर पुजारा की. हालांकि वह रणजी में सौराष्ट्र की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 66 शतक जड़ चुका दाएं हाथ का यह बल्लेबाज नौसिखिया टीम असम के गेंदबाज के खिलाफ गच्चा खा गया. पुजारा 99 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. वह एक रन से अपना 67वां फर्स्ट क्लास शतक जड़ने से चूक गए.

homecricket

3 कप्तान नर्वस 90s के शिकार…66 सेंचुरी जड़ चुका दिग्गज भी रहा बदकिस्मत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *