Headlines

रणजी मैच के बीच किया था संन्यास का ऐलान, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित हुआ भारतीय क्रिकेटर

[ad_1]

Last Updated:

ऋद्धिमान साहा ने 2024 रणजी ट्रॉफी सीजन के बीच में ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. पंजाब के खिलाफ उनका आखिरी मैच होगा.

मैच के बीच किया था संन्यास का ऐलान, 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित हुआ क्रिकेटर

रणजी मैच के बीच किया था संन्यास का ऐलान.

नई दिल्ली. भारत के पूर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन बंगाल के अपने साथियों से गार्ड ऑफ ऑनर मिला. साहा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. साहा ने 2024 रणजी ट्रॉफी सीजन के बीच में ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

बंगाल के नॉकआउट में पहुंचने की संभावना बहुत कम होने के कारण पंजाब के खिलाफ मौजूदा मैच उनका आखिरी मैच होने वाला है. पहली पारी में साहा बल्ले से अपना खाता खोलने में विफल रहे और गुरनूर बरार की गेंद पर सात गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए. देखना होगा कि पंजाब के खिलाफ मैच में वह कैसा परफॉर्म करते हैं.

Ind W vs Eng W: कौन है परुनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा? जिन्होंने 3-3 विकेट लेकर अंग्रेजों का किया काम तमाम

141 फर्स्ट क्लास मैचों में साहा ने 48.68 की औसत से 7,169 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 44 अर्द्धशतक शामिल हैं. 40 साल के साहा ने आखिरी बार दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच में भारत के लिए खेला था. 40 टेस्ट में साहा ने 29.41 की औसत से 1,353 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए नौ वनडे इंटरनेशनल भी खेले हैं.

भारत की तरफ से उन्होंने अपनी यादगार पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में खेली थी. उन्होंने तब ईडन गार्डन्स में ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, नील वैगनर और मिशेल सेंटनर जैसे अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर नाबाद पचासा बनाया था. उन्हें इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था.

homecricket

मैच के बीच किया था संन्यास का ऐलान, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित हुआ क्रिकेटर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *