Headlines

Tata टेक्नोलॉजीज हुई बड़े साइबर अटैक की श‍िकार, कुछ देर बाद रिस्टोर की गई IT सर्विस | HIndi news, Tech news

[ad_1]

Agency:News18Hindi

Last Updated:

टाटा टेक्‍नोलॉजीज को आज साइबर अटैक का सामना करना पडा है. ये अटैक बेस‍िकली कंपनी के आईटी सर्व‍िस पर था. हालांक‍ि ये अब त‍क पता नहीं लग पाया है क‍ि साइबर अटैक कैसे संभव हुआ. इसकी अभी जांच हो रही है.

Tata टेक्नोलॉजीज हुई बड़े साइबर अटैक की श‍िकार, कंपनी ने कही ये बात

टाटा टेक्‍नोलॉजी पर साइबर अटैक

हाइलाइट्स

  • टाटा टेक्नोलॉजीज पर साइबर अटैक हुआ.
  • कुछ देर बाद आईटी सेवाएं बहाल की गईं.
  • हमले के कारणों की जांच जारी है.

नई द‍िल्‍ली. टेक्‍नोलॉजी सॉल्‍यूशन सर्व‍िसेज देने वाली कंपनी टाटा टेक्‍नोलॉजी आज खुद ही साइबर अटैक का श‍िकार हो गई है. कंपनी ने भी ये कंफर्म क‍िया है क‍ि उस पर रैनसमवेयर हमला हुआ है. इससे कंपनी की कुछ आईटी सेवाएं अस्‍थाई रूप से न‍िलंब‍ित हो गईं. हालांक‍ि कुछ देर के बाद ही कंपनी ने कहा क‍ि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. कंपनी ने कहा क‍ि फ‍िलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है क‍ि होने वाला साइबर अटैक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन से कारण रहे.

एक स्‍टेटमेंट में टाटा टेक्‍नोलॉजी ने कहा क‍ि कुछ आईटी सेवाएं इसकी वजह से बाध‍ित हुईं लेक‍िन कुछ देर में ही सब कुछ र‍िस्‍टोर कर ल‍िया गया है. हमारी ग्राहक ड‍िल‍िवरी सेवाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं और उन पर कोई असर नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : PAN Card गुम हो गया? जानें नए पैन के ल‍िए ऑनलाइन अप्‍लाई का स‍िम्‍पल तरीका

रैनसमवेयर हमले पर कंपनी ने क्‍या कहा
कंपनी ने कहा क‍ि फ‍िलहाल कंपनी इसकी जांच करा रही है क‍ि इस हमले के पीछे कौन से कारण हैं. उन कारणों का आकलन क‍िया जाएगा और उसके ल‍िए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.  कंपनी ने कहा क‍ि हम सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्‍शन के हाई लेवल स्‍टैंडर्ड  के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी संभावित जोखिम को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं. बता दें क‍ि टाटा टेक्नोलॉजीज, ड‍िज‍िटल ट्रांसफोर्मेशन और इंजीनियरिंग सर्व‍िसेज देने के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर है.

बढ रहे हैं साइबर अटैक 
सुरक्षा अनुसंधान फर्म साइबरपीस की रिपोर्ट की मानें तो पूरे भारत में रैनसमवेयर हमलों में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले एक साल में कई कंपनियों को निशाना बनाया गया है, जिसमें सी-एज टेक भी शामिल है., जिस पर जुलाई 2024 में रैनसमवेयर हमला हुआ था.  इसकी वजह से कंपनी के 300 छोटे बैंकों के संचालन पर असर हुआ था. बता दें क‍ि ये पूरे देश में 1,500 सहकारी और क्षेत्रीय बैंकों को सेवाएं देता है.

homebusiness

Tata टेक्नोलॉजीज हुई बड़े साइबर अटैक की श‍िकार, कंपनी ने कही ये बात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *