Headlines

IND vs ENG 4th T20 LIVE SCORE: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

[ad_1]

नई दिल्ली.  भारत और इंग्लैंड  के बीच आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है. 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. पुणे की पिच से भी स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है. भारतीय टीम प्लेइंंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है. राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में भारत को हार मिली थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पुणे टी20 जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. भारत की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह वापसी संभव है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का फैसला किया है.

भारत और इंग्लैंड की टीमें इस वेन्यू पर एक बार टी20 में टकरा चुकी हैं. साल 2012 में पुणे में खेले गए टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था. दोनों टीमें ओवरऑल 27 टी20 में भिड़ चुकी हैं जहां भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने 15 में जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड के खाते में 12 जीत हैं.  भारत ने पुणे में 4 टी20  खेल चुका है जहां उसका रिकॉर्ड फिफ्टी फिफ्टी का रहा है. टीम इंडिया को यहां दो में हार मिली है जबकि दो मैचों में वह विजयी रही है.  पुणे के विकेट पर मैच के बीच में स्पिनर्स हावी हो सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *