[ad_1]
Last Updated:
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतरेगी. फखर जमां की भी वनडे टीम में वापसी…और पढ़ें
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का किया ऐलान.
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम अपने घर में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. पीसीबी ने सबसे आखिरी में अपनी टीम की घोषणा की. इससे पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों ने अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया था. पाकिस्तान की टीम में फखर जमां की वापसी हुई है जिन्होंने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़कर टीम इंडिया से जीत छीन ली थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर भरोसा जताया है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से होगा. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज में भिड़ेगी. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में रखा गया है. रिजवान एंड कंपनी 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 23 फरवरी को भारत से दुबई में और 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश से भिड़ेगी. सेलेक्शन कमेटी के मेंबर असद शफीक कहा कि अनुभवी फखर जमां भी टीम में शामिल हैं. फखर जमां ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
IND-WMN U19 vs SA-WMN U19, Final: खिताब से एक कदम दूर भारत, फाइनल में किस टीम से टक्कर
पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय स्कवॉड : मोहम्मद रिजवान (कप्तान ), बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सउद शकील, ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी.
New Delhi,Delhi
January 31, 2025, 19:52 IST
[ad_2]
Source link