Headlines

रिश्तेदारों को खोजने एयरपोर्ट पहुंच शख्स, हाथ में लिया था ऐसा पोस्टर, देखते ही उड़े लोगों के होश!

[ad_1]

Last Updated:

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स रिश्तेदारों को खोजने के लिए एयरपोर्ट पर गया है. उसके हाथ में ऐसा पोस्टर है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. शख्स ने रिश्तेदारों को कोबरा बना दिया है.

रिश्तेदारों को खोजने एयरपोर्ट पहुंच शख्स, हाथ में था ऐसा पोस्टर, देख उड़े होश!

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मैसेज देने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर गुस्सा आता है. वहीं, कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं, जो बेहद मजेदार होते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी और सोचेंगे कि भला ऐसा भी कोई करता है? दरअसल, इस वीडियो में शख्स अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गया. लेकिन उसके हाथ में जो पोस्टर था, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. किसी ने इस शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सकलैन हैदर (Saqlain Haider) ने शेयर किया है, जो पाकिस्तान का लगता है. लेकिन जब हमने वीडियो वाले शख्स और इंस्टाग्राम पर सकलैन के प्रोफाइल को देखा तो पाया कि सकलैन ही वीडियो में नजर आ रहे हैं. सकलैन अपने हाथ में होर्डिंग लेकर एयरपोर्ट पर अपने रिश्तेदारों को खोज रहे हैं, जो विदेश से आ रहे हैं. सकलैन शायद उन्हें पहचानते नहीं हैं. ऐसे में सकलैन के हाथों में होर्डिंग है, जिसपर एक कोबरा बना है. वो उस होर्डिंग को अलग-अलग जगहों पर दिखाकर अपने रिश्तेदारों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग सकलैन के पोस्टर को पलट-पलट कर देख रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *