[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Unique Cow Birthday: नासिक के गोभक्त ने अपनी प्यारी गाय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. आदर्श सरपंच भास्कर पेरे पाटील समेत 4 हजार गांववाले इस अनोखे समारोह में शामिल हुए.
गाय के जन्मदिन की पार्टी रखी
हाइलाइट्स
- रामेश्वर सदगीर ने गाय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
- समारोह में 4000 लोग और सरपंच भास्कर पाटील शामिल हुए.
- रामेश्वर ने गोमूत्र से कोरोना से ठीक होने का दावा किया.
कुणाल दंडगवाल/नासिक: हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है. गाय माता की पूजा तो हम सब बचपन से करते आए हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपनी गाय का जन्मदिन ऐसे मनाया हो, जैसे घर में कोई शादी-ब्याह हो? जी हां, नासिक के एक शख्स ने अपनी गाय का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया है. करीब 4 हजार लोगों ने इस अनोखे जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया. सिन्नर तालुका के शिंदे पडसे गांव के रामेश्वर सदगीर ने हर साल की तरह इस बार भी गाय का जन्मदिन मनाया और इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.
बता दें कि रामेश्वर को बचपन से ही गो सेवा कर रहे हैं. 29 जनवरी 2016 को उन्होंने जोधपुर से एक गिर गाय अपने घर लाई और उसका नाम गीता रखा. रोजाना सदगीर परिवार इस गाय की सेवा करता है. गीता के 7 साल पूरे होने पर उन्होंने उसका जन्मदिन मनाया. उनका कहना है कि इससे दूसरों को भी गाय का महत्व समझ में आएगा और गाय की देखभाल की जाएगी.
कोरोना के समय गोमूत्र का लाभ
लोकल 18 से बात करते हुए सदगीर ने बताया “देश में कोरोना आया तो मुझे भी कोरोना हो गया था. हर जगह ऑक्सीजन की कमी थी, लेकिन, आज मैं गीता की वजह से जिंदा हूं. मैं रोज गोमूत्र पीता था. इससे गाय ने मुझे जीवनदान दिया. हिंदू धर्म में गाय का महत्व है. शास्त्र में भी गाय को महत्वपूर्ण माना गया है. इसलिए गोमूत्र पीने से मैं कोरोना जैसी बीमारी से ठीक हो गया. यह सब गीता की वजह से संभव हुआ. इसलिए मैं उसका बड़ा जन्मदिन मना रहा हूं,”
रामेश्वर का गांव में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का दुकान भी है. जब से गीता उनके घर आई है, तब से उनके व्यवसाय में भी तरक्की हुई है. अब गीता 7 साल की हो गई है और उसने सीता, वाघ्या, संतोषी और लक्ष्मण नाम के चार बछड़ों को जन्म दिया है. रामेश्वर बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन सीता, गुड़ी पड़वा के दिन वाघ्या, गणेश जयंती के दिन संतोषी और गीता जयंती के दिन लक्ष्मण का जन्म हुआ.
दोनों आंखों से देख नहीं सकता ये बैल, फिर भी मालिक की सबसे बड़ी ताकत, 12 साल से खेत में कर रहा मेहनत
भास्करराव पेरे पाटील की उपस्थिति
रामेश्वर गीता को अपनी मां समान मानते हैं. इसलिए इस गाय के जन्मदिन के लिए बड़ा आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में 4 हजार लोग शामिल हुए. साथ ही आदर्श सरपंच भास्करराव पेरे पाटील की उपस्थिति में केक काटा गया. इस मौके पर पेरे पाटील ने गाय का महत्व बताया. साथ ही रामेश्वर ने कहा कि आगे भी वे गाय का जन्मदिन मनाते रहेंगे.
January 31, 2025, 10:21 IST
[ad_2]
Source link