[ad_1]
Last Updated:
Raftaar Marriage: फेमस रैपर रफ्तार ने 31 जनवरी को अपनी दूसरी शादी की है, जिसकी दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा हैं. रफ्तार और मनराज की शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये शादी स…और पढ़ें
रफतार ने की दूसरी शादी….(फोटो साभार- instagram)
हाइलाइट्स
- रफ्तार ने 31 जनवरी को दूसरी शादी की.
- दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा हैं.
- शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल.
नई दिल्ली : मशहूर रैपर रफ्तार, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने पहले शादी कोमल वोहरा से की थी, लेकिन दोनों ने 5 साल पहले तलाक ले लिया था. अब रफ्तार ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है और दूसरी शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार ने 31 जनवरी को अपनी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच दूसरी शादी की. उनकी दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा हैं. दोनों के रिश्ते की खबरें पहले से ही सुनी जा रही थीं और अब दोनों की शादी की पहली फोटोज सामने आई हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रफ्तार और कोमल वोहरा की शादी की पहली फोटो सामने आई. तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है और उनके परिवार के सदस्य भी इस खुशी में शामिल हैं. फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. उनकी शादी एक साउथ इंडियन ट्रेडिशनल सेरेमनी के तहत हुई.
प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो
रफ्तार और मनराज के प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो भी वायरल हो गई हैं. एक वीडियो में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर भी है, जिसमें कपल पीले और सफेद कपड़े पहने बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार खुशी से जश्न मनाता नजर आ रहा है.
Congratulations Raftaar, Manraj @raftaarmusic
God bless Always 🔮🕉️ 💫🧿 pic.twitter.com/iLGuUlaHl1— Author of Desi Hip Hop (@Author_of_DHH) January 29, 2025
[ad_2]
Source link