Headlines

भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को हराया, सीरीज जीती, हार्दिक-दुबे चमके

[ad_1]

Last Updated:

India vs England: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टी20 पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की.

हार्दिक-दुबे के बाद हर्षित राणा का कहर, इंग्लैंड को पीटकर सीरीज जीता भारत

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टी20 पुणे में खेला गया.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टी20 पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम इस स्कोर को चेज करते हुए 166 रन पर ही ऑलआउट हो गई. चौथे टी20 मैच में जीत के साथ भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है.

भारतीय टीम की जब बल्लेबाजी शुरू हुई तो संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0), इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) पर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा (19 गेंदों पर 29) और रिंकू सिंह ने 26 गेंदों पर 30 रन ठोके. इसके बाद हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी और वापसी करने वाले शिवम दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ 9 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

हार्दिक-दुबे की ताबड़तोड़ बैटिंग

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पांड्या ने 30 गेंदों पर 53 रन की पारी में चार चौके और 7 छक्के लगाए. दुबे (34 गेंदों पर 53 रन) ने भी खराब प्रदर्शन नहीं किया और छठे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 181 तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट विकेट लिए.

इंग्लैंड 166 पर ऑल आउट

अब चेज करने की बारी इंग्लैंड की आई. इंग्लैंड की ओर से फिलिप सॉल्ट और बेन डकेट ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन दोनों ज्यादा टाइम तक बैटिंग नहीं कर पाए. ने को आउट कर दिया. सॉल्ट 21 गेंदों में 23 बनाकर अक्षर पटेल और बेन 19 में 39 रन बनाकर रवि बिश्नोई के हाथों आउट हो गए. बटलर रवि बिश्नोई के हाथों आउट हुए. चौथे नंबर पर आए हैरी ब्रूक ने बढ़िया बैटिंग की और 26 गेंदों में 51 रन ठोके. हालांकि, इंग्लैंड भारत द्वारा दिए लक्ष्य को चेज नहीं कर पाया और 166 पर ऑलआउट हो गया.

हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती ने बरपाया कहर

शिवम दुबे के इडंर्ड होने के बाद हर्षित राणा को मौका दिया गया. इस तरह हर्षित ने अपना टी20 डेब्यू भी किया. हर्षित जब गेंदबाजी करने आए तो शानदार लय में दिखाई दिए. उन्होंने इंग्लैंड के 3 बैटर लियाम लिविंग्स्टोन, जेकब बेथल और इवरटन को पवेलियन भेजा. वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट झटके.

homecricket

हार्दिक-दुबे के बाद हर्षित राणा का कहर, इंग्लैंड को पीटकर सीरीज जीता भारत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *