Headlines

लड़की ने निकाली बॉयफ्रेंड की वेकेंसी, 5000 मर्दों ने कर दिया आवेदन! अब सिखा रही लड़के पटाने का सही तरीका

[ad_1]

Last Updated:

वेरा (Vera Dijkmans) एक कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी हैं. 2023 में वो तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने बताया था कि वो बॉयफ्रेंड खोज रही हैं और उसके लिए वो लड़कों के आवेदन एक्सेप्ट कर रही …और पढ़ें

लड़की ने निकाली बॉयफ्रेंड की वेकेंसी, 5000 मर्दों ने कर दिया आवेदन! अब सिखा रही लड़के पटाने का सही तरीका

लड़की ने बताया कि उसे 5000 लड़कों ने एप्लिकेशन भेजी थी. (फोटो: Instagram/veradijkmans)

सोशल मीडिया के जमाने में बड़े ही अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. अब लोग प्यार में पड़ते नहीं, बल्कि प्यार को मजाक समझने लगे हैं. इंग्लैंड में रहने वाली एक मॉडल ने भी ऐसा ही किया. इस लड़की को बॉयफ्रेंड की तलाश थी. तो उसने बॉयफ्रेंड के लिए वेकेंसी ही निकाल दी. लड़के भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी रिश्तों का मजाक बनाते हुए लड़की को आवेदन भेजना शुरू कर दिया और उस लड़की के पास 5000 मर्दों के आवेदन आ गए. अब जब लड़की इस बात से सुर्खियों में आ गई है, तो उसने एक और चीज से सुर्खियां बटोर ली हैं. अब वो दूसरी लड़कियों को लड़के पटाने के तरीके सिखा रही है.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वेरा (Vera Dijkmans) एक कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी हैं. 2023 में वो तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने बताया था कि वो बॉयफ्रेंड खोज रही हैं और उसके लिए वो लड़कों के आवेदन एक्सेप्ट कर रही हैं. पर 2024 में 1 साल पूरे होने के बाद भी उन्होंने किसी लड़के का चयन नहीं किया था. उन्हें 5 हजार आवेदन आए थे, जिसमें से उन्होंने 3 को शॉर्टलिस्ट किया था. वो उनके साथ डेट पर भी गई थीं, पर वो उस वक्त तक सिंगल थीं.

लड़कियों को बताया सही लड़के चुनने का तरीका
अब वो एक बार फिर चर्चा में हैं. अबकी बार वेरा अन्य महिलाओं को सही लड़के का चुनाव करना और लड़कों को रिझाकर उन्हें अपना बनाने का तरीका सिखा रही हैं. वेरा खुद को मोस्ट वॉन्टेड महिला बताती हैं, यानी ऐसी महिला, जिसे हर लड़का अपना बनाना चाहता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि लड़कियों को सबसे पहले अपना सम्मान करना चाहिए. पुरुषों के लिए एक बाउंड्री बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब भी महिलाएं किसी पुरुष से मिलें तो ये सुनिश्चित करें कि वो उन्हें एक डेट पर ले जाए. देर रात लड़कों के घर जाने से लड़कियों को बचना चाहिए. इसके अलावा डेट पर लड़कों को गिफ्ट भी लाना चाहिए.

रेड फ्लैग्स के बारे में दी सूचना
लड़की ने बताया कि वो इन्हीं बातों का ख्याल कर के लड़कों को खोजती हैं. हालांकि, अब वो बॉयफ्रेंड की खोज को ऑफलाइन करना चाहती हैं. उन्होंने लड़कियों के लिए कि लिए कुछ रेड फ्लैग्स बताए. एक तो उन्होंने कहा कि लड़कियों को ये ध्यान देना चाहिए कि लड़के रात में 10 बजे के बाद ही उन्हें न मैसेज करें. अगर ऐसा होता है तो तुरंत उस आदमी से संपर्क तोड़ लेना चाहिए. इसके अलावा लड़कियों को ऐसे पुरुषों से भी दूर रहना चाहिए जो झूठे वादे करते हैं. उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपनी जरूरतों और इच्छाओं से समझौता नहीं करना चाहिए.

homeajab-gajab

लड़की ने निकाली बॉयफ्रेंड की वेकेंसी, 5000 मर्दों ने कर दिया आवेदन! अब सिखा रही लड़के पटाने का सही तरीका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *