[ad_1]
Last Updated:
Concussion controversy: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में हराकर सीरीज जीती, लेकिन हर्षित राणा के कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल होने पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने नियमों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया.
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से हाथ मिलाते सूर्यकुमार यादव
हाइलाइट्स
- भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को हराया.
- हर्षित को कनकशन सब्स्टीट्यूट बनाने पर विवाद.
- इंग्लैंड के कप्तान ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया और आईसीसी के नियम को लेकर बवाल हो गया. पुणे में खेले गए मैच में भारत ने शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा यह फैसला इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को रास नहीं आया. उन्होंने खुले तौर पर मैच के बाद नियम का गलत इस्तेमाल कर जीत हासिल करने का आरोप लगा दिया.
हर्षित राणा ने अपने विवादास्पद उपस्थिति में तीन विकेट लेकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 15 रन से जीत दिलाई और सीरीज भारत की झोली में डाला. भारत ने शुक्रवार को साकिब महमूद के तीन विकेट के बावजूद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की टीम 166 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.
दुबे की जगह राणा
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे को जेमी ओवरटन की बाउंसर से हेलमेट पर चोट लगी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने उन्हें रिप्लेस किया. यह समान बदलाव नहीं था जैसा कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियमों में होता है. नियम के मुताबिक जो खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर जाता है उसकी जगह वैसा ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है. हर्षित राणा तेज गेंदबाजी करते हैं और उनकी रफ्तार शिवम दुबे से तकरीबन 25 किलोमीटर प्रतिघंटा ज्यादा है. यह बात इंग्लैंड के कप्तान के गले नहीं उतर रही कि आखिर भारत ने राणा को दुबे की जगह क्यों उतारा.
जोस बटलर ने उठाए सवाल
कप्तान ने मैच के बाद कहा, “यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है. हम इससे सहमत नहीं हैं. दुबे ने या तो गेंद के साथ 25 मील प्रति घंटे (40 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति बढ़ा ली है या हर्षित राणा ने अपनी बल्लेबाजी में बहुत सुधार किया है. मुझे अब भी लगता है कि हमें मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम इस फैसले से असहमत हैं.”
New Delhi,Delhi
February 01, 2025, 07:10 IST
[ad_2]
Source link