Headlines

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20: हर्षित राणा का कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद

[ad_1]

Last Updated:

Concussion substitute Controversy भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 में हर्षित राणा ने शिवम दुबे की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलने उतरे. इसे लेकर बवाल हो गया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस फैसले पर सवाल उठाते…और पढ़ें

मुझसे किसी ने नहीं पूछा, मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो...बटलर का क्यों चढ़ा पारा?

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भारत के कनकशन सब्स्टीट्यूट के फैसले से नाराज

हाइलाइट्स

  • इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट पर सवाल उठाए.
  • बटलर ने कहा, “हमसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई.”
  • शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टी20 मैच विवादों में घिर गया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुक्रवार को मैच के दौरान ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में ली. इस फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है पूर्व क्रिकेटरों और यहां तक कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी इस कदम पर सवाल उठाए हैं. आईसीसी के नियमों के अनुसार कनकशन सब्स्टीट्यूट को बाहर होने वाले खिलाड़ी जैसा होना चाहिए. दुबे और राणा के खेल में फर्क है और टीम में दोनों की भूमिका भी अलग होती है.

शिवम दुबे एक ऑलराउंडर हैं जबकि हर्षित राणा एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट उनको रिप्लेस किए जाने पर सवाल उठाया और कहा कि उनसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं किया की गई “यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है. हम इससे सहमत नहीं हैं. हमसे इस बारे में किसी तरह से कोई चर्चा नहीं की गई थी.”

‘दुबे की रफ्तार अचानक बढ़ी या हर्षित राणा की बल्लेबाजी सुधरी’, इंग्लैंड के कप्तान हैरान

आगे उन्होंने कहा, “इसके बारे में तो मैं बल्लेबाजी करने के लिए बाहर आते समय सोच रहा था – हर्षित किसके लिए आया है? उन्होंने कहा कि वह कनकशन सब्स्टीट्यूट है, जिससे मैं साफ तौर पर इससे असहमत था. यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है. उन्होंने कहा कि मैच रेफरी ने यह फैसला लिया था. हमारे पास इसमें कोई कहने का अधिकार नहीं था. लेकिन हम जावागल [श्रीनाथ] से कुछ सवाल पूछेंगे ताकि इस पर सबकुछ साफ हो सके.”

हर्षित बने दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट
शिवम दुबे को भारत की पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कनकशन हो गया था. भारतीय ऑलराउंडर ने 53 रन बनाए और जेमी ओवरटन की गेंद से चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हुए. चोट लगने के बाद जरूरी कनकशन टेस्ट हुआ और उनको खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई. हालांकि शिवम दुबे अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए. इसके बाद उन्हें हर्षित राणा से बदल दिया गया.

homecricket

मुझसे किसी ने नहीं पूछा, मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो…बटलर का क्यों चढ़ा पारा?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *