Headlines

भारत बनाम साउथ अफ्रीका U19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल: पिच और मौसम रिपोर्ट

[ad_1]

Last Updated:

Women’s U-19 T20 World Cup: भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत ने इंग्लैंड को हराया जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

आज भारत का फाइनल मुकाबला, किससे टक्कर, कैसी है पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका आज अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल में आमने सामने होंगे

हाइलाइट्स

  • भारत का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.
  • मैच के दौरान कुआलालंपुर में धूप खिली रहेगी.
  • बायूएमस ओवल की पिच स्पिनरों के लिए मददगार है.

नई दिल्ली. भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम आज टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी. अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें जीत के रथ पर सवार है. पिछली बार भारत ने साउथ अफ्रीका में खेले गए विश्व कप को जीता था जबकि मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी. आज का यह मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद है. भारत ने इंग्लैंड को जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी. टॉस आधा घंटे पहले 11.30 बजे होना है. इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पिच रिपोर्ट
बायूएमस ओवल की पिच गेंदबाजों खासकर स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो रही है. सेमीफाइनल में यह पिच स्पिनरों के लिए बहुत फायदेमंद रही है. तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा और फिर आक्रामकता दिखानी होगी. अब तक के ट्रेंड से पता चलता है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है. टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और विपक्षी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे.

मौसम का मिजाज
रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के दौरान कुआलालंपुर में धूप खिली रहेगी. इस मुकाबले में बारिश की संभावना बेहद कम है. 7 फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है. दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

भारत- साउथ अफ्रीका फाइनल में हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें रिजर्व डे का रूल

भारत महिला अंडर 19
सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत की थी लेकिन शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच में वापसी की. 8 विकेट पर 20 ओवर में इंग्लिश टीम 113 रन ही बना पाई. परुणिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लेकर मैच से इंग्लैंड को बाहर कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए जी कमलिनी ने 50 गेंदों में 56 रन बमाए जबकि गोंगड़ी त्रिशा ने 35 रन जोड़े. 9 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा.

साउथ अफ्रीका महिला अंडर 19
साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 टीम को पांच विकेट से हराया था. शानदार गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट पर 105 रन ही बना पाया था. एशली वैन विक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे. जेम्मा बोथा ने 27 गेंदों में 37 रन बनाए और कप्तान कायला रेनेके ने 26 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.

homecricket

आज भारत का फाइनल मुकाबला, किससे टक्कर, कैसी है पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *