[ad_1]
Last Updated:
भारत ने लगातार दूसरी बार अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए विश्व कप ट्रॉफी जीती. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर एक पैसा भी नहीं …और पढ़ें
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर नकद इनाम के तौर पर एक पैसा नहीं मिला.
हाइलाइट्स
- भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता खिताब
- आईसीसी के जूनियर स्टेज के टूर्नामेंट में इनाम का प्रावधान नहीं है
- भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब जीता
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी. टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर और टॉप विकेट टेकर भारतीय गेंदबाज रहे.गोंगाडी त्रिशा ने बैटिंग और बॉलिंग में कई कीर्तिमान बनाए . इन सबके बावजूद हैरानी वाली बात है कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली. पिछले 8 महीने में भारत का यह दूसरा विश्व खिताब है.
भारत ने पिछले साल जून में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीता था.तब रोहित एंड कंपनी को मोटा इनाम मिला था लेकिन भारतीय लड़कियों को आईसीसी की ओर से कोई प्राइज मनी नहीं मिली.निक्की प्रधान की कप्तानी में भारत ने उसी टीम को हराया जिसको रोहित एंड कंपनी ने हराया था.भारत ने इससे पहले 2023 में मिहला अंडर 19 टी20 विश्व कप जीता था. एक ओर जहां सीनियर लेवल पर आईसीसी का टूर्नामेंट जीतने पर प्राइज मनी दी जाती है, वहीं महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 में ऐसा नहीं हुआ. भारतीय टीम को आईसीसी की ओर कोई इनाम नहीं मिला.
2 साल पहले भी चैंपियन टीम को नहीं मिली प्राइज मनी
भारत दो साल पहले यानी 2023 में जब पहली बार विश्व चैंपियन बना था तब भी उसे प्राइज मनी नहीं मिला था . आईसीसी अंडर 19 स्टेज पर किसी भी वर्ल्ड कप में इनाम तौर कोई नगद राशि नहीं देता है. यह पहले से प्रावधान है. इसलिए भारतीय टीम को भी एक भी पैसा नहीं मिला.
बीसीसीआई से इनाम का इंतजार
बीसीसीआई ने अभी तक चैंपियन खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम का ऐलान नहीं किया है. मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी नकद इनाम का प्रावधान नहीं है. बीसीसीआई ने पिछली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 5 करोड़ इनाम देने का ऐलान किया था. आईसीसी ने बेशक कैश प्राइज ना दिया हो लेकिन बीसीसीआई से उम्मीद जा सकती है.
New Delhi,Delhi
February 02, 2025, 20:24 IST
[ad_2]
Source link