Headlines

मंडप में आने को तैयार थी दुल्हन, हसीन सपने सजा रहा था दूल्हा, एंट्री से ठीक पहले टूट गए अरमान!

[ad_1]

Last Updated:

बन-संवर कर मंडप आने को जैसे ही तैयार हुई दुल्हन, तभी कुछ ऐसा हो गया, जिससे वो नाराज हो गई. जो दूल्हा शादी के हसीन सपने संजो रहा था, एंट्री से ठीक पहले दुल्हन का ऐसा अंदाज देख उसके अरमान टूट गए होंगे.

मंडप में आने को तैयार थी दुल्हन, हसीन सपने सजा रहा था दूल्हा, एंट्री से पहले..

शादी से जुड़े सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं. किसी वीडियो में सालियां अपने धमाकेदार डांस से दूल्हे का दिल जीतने का कोशिश करती हैं, तो किसी वीडियो में खुद दूल्हा-दुल्हन बवालिया अंदाज में नाचने लगते हैं. ऐसे में रिश्तेदार भी पीछे नहीं रहते. लेकिन कई बार शादी के इस पावन मौके पर ऐसे नजारे भी कैद हो जाते हैं, जिसकी वजह से दूल्हा-दुल्हन के अरमान टूट जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि बन-संवर कर एक दुल्हन मंडप में आने को तैयार थी. लेकिन तभी कुछ ऐसा ही, जिसकी वजह से वो नाराज हो गई. ऐसे में दुल्हन के इंतजार में जो दूल्हा हसीन सपने ही संजो रहा था, उसके तो एंट्री के साथ ही अरमान ही टूट गए होंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theeventspectrum नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ 91 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 2 लाख 65 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को शेयर किया गया है. इतना ही नहीं, इस वीडियो पर लगभग 5 हजार के करीब कमेंट्स आए हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि बन-संवर कर दुल्हन धीरे-धीरे मंडप की ओर बढ़ रही है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि कितनी शालीन, सुंदर और संस्कारी लड़की है. दूल्हा भी उसे देखकर हसीन सपने संजो रहा होगा. लेकिन एंट्री से ठीक पहले दुल्हन का ऐसा अंदाज देखने के बाद उसके भी अरमान टूट गए होंगे. दरअसल, दुल्हन जैसे ही आगे बढ़ी डीजे बंद हो गया. म्यूजिक की आवाज नहीं आने से दुल्हन नाराज हो गई. लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो किया, वो हैरान करने वाला था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *