Headlines

हर्षित राणा ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह कैसे ले सकते हैं? कनकशन विवाद पर अश्विन भड़के- ‘हम भूल गए थे कि…’

[ad_1]

Last Updated:

आर अश्विन ने हर्षित राणा और शिवम दुबे कनकशन विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.अश्विन ने कहा है कैसे राणा ऑलराउंडर दुबे की जगह ले कते हैं. उन्होंने चहल और जडेजा वाले घटना को भी याद किया. अश्विन ने कहा कि हम भूल गए थे कि …और पढ़ें

राणा ऑलराउंडर दुबे की जगह कैसे ले सकते हैं? कनकशन विवाद पर अश्विन भड़के

आर अश्विन ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह हर्षित को उतारे जाने पर भड़के.

हाइलाइट्स

  • आर अश्विन ने कहा कि हम भूल गए थे कि यह इंटरनेशनल मैच है
  • अश्विन ने कहा कि यह समझ से परे था कि दुबे की जगह राणा को उतारा गया
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार और चहल को जडेजा की जगह उतारा गया था

नई दिल्ली. दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के दौरान ‘कनकशन सब्स्टीट्यूशन’ के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है. अश्विन ने इसे पूरी तरह से क्रिकेट संबंधित गलत आकलन करार दिया. जिसमें मध्यम गति के गेंदबाज हर्षित राणा ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह ली थी. दुबे ने मैच के दौरान अर्धशतक बनाया था और भारत की पारी के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद उनके सिर पर लग गई, तब जेमी ओवरटन गेंदबाजी कर रहे थे.मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ‘कनकशन प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए दुबे की जगह राणा को मैदान पर उतार दिया जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं.

राणा ने अपने पदार्पण मैच में 33 रन देकर तीन विकेट झटक लिए जिससे भारत ने मैच 15 रन से जीत लिया. इस तरह भारत ने एक मैच रहते ही टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ‘खेल खत्म हो गया है. भारत ने घरेलू मैदान पर एक और सीरीज अपने नाम कर ली। टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत का सिलसिला वाकई शानदार रहा. लेकिन मेरा पहला सवाल यह है कि क्या हम भूल गए कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच था या फिर हमने आईपीएल मैच खेला?’

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: त्रिशा ने खिताबी मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास… 68 गेंद पर भारत बना विश्व विजेता

IND vs SA, Women World Cup Reserve Day for Final: भारत- साउथ अफ्रीका फाइनल में हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या है रिजर्व डे का रूल

उन्होंने कहा, ‘क्योंकि आज सारी चर्चा इस बात पर थी कि हर्षित राणा किस तरह शिवम दुबे के ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ बन गए? मैं समझ सकता हूं कि ऐसा पहले भी हुआ है. कैनबरा में युजवेंद्र चहल ने रविंद्र जडेजा की जगह ली.’ अश्विन ने कहा, ‘आप इसे ‘पोएटिक जस्टिस’ बल्कि ‘पोएटिक इनजस्टिस’ कह सकते हैं. मुझे यह समझ में नहीं आ रहा. कम से कम पहले तो स्पिनर चहल ने स्पिनर जडेजा की जगह ली थी. यहां हर्षित राणा ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह कैसे ले सकते हैं.’

‘कनकशन प्रोटोकॉल’ के अंतर्गत एक खिलाड़ी की जगह उसकी तरह के खिलाड़ी को ही शामिल करने की अनुमति है और राणा तो एक तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज दुबे की जगह ली जिन्हें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ‘इम्पैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस फैसले से नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम से सलाह नहीं ली गई और वह मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से स्पष्टता मांगेंगे कि कनकशन के मामलों में समान प्रतिस्थापन क्या होता है. अश्विन का मानना ​​है कि दुबे के लिए समान प्रतिस्थापन खिलाड़ी के लिए रमनदीप सिंह अधिक उपयुक्त होते.

उन्होंने कहा, ‘भारतीय या इंग्लैंड टीम की इसमें कोई भूमिका नहीं है. अगर टीम में कोई नहीं है तो आप कह सकते हैं कि हर्षित राणा थोड़ी बल्लेबाजी कर सकता है और शिवम दुबे थोड़ी गेंदबाजी कर सकता है इसलिए हमने उसे शामिल किया. पर समान प्रतिस्थापन खिलाड़ी रमनदीप सिंह बाहर बैठे थे. मुझे समझ में नहीं आ रहा. यह पूरी तरह से क्रिकेट की गलत गणना का मामला है. भले ही यह अंपायरों की ओर से हो या मैच रेफरी की ओर से या जो भी हो. रमनदीप सिंह वहां मौजूद थे. वह एक बल्लेबाज है जो शिवम दुबे की तरह ही थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकता है. लेकिन उन्हें नहीं शामिल किया गया.’ अश्विन ने कहा, ‘हर्षित राणा को चुना गया था. मुझे लगता है कि प्रभारी लोगों को इस पर गौर करना चाहिए. आज इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ जिसे नुकसान हुआ, पर किसी दिन भारत के साथ भी ऐसा हो सकता है.’

homecricket

राणा ऑलराउंडर दुबे की जगह कैसे ले सकते हैं? कनकशन विवाद पर अश्विन भड़के

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *