[ad_1]
Last Updated:
शिलो नाम की एक सिंगल लड़की ने एक स्पोर्ट्स ईवेंट के दौरान हंगामा मचा दिया. लड़की ने गेम के दौरान ही हाथ में पोस्टर लेकर उसे ऑडियंस के बीच लहरा दिया. पोस्टर पर लिखा हुआ था – ‘सिंगल’
पोस्टर लेकर प्रेमी ढूंढ रही लड़की.
आजकल ज़माना डिजिटल है और यहां कब और क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं कि हम अपना सिर ही पकड़कर बैठ जाएं तो कभी कुछ चीज़ों पर हंसी छूट जाती है. पहले जो चीज़ें काफी सीरियस ली जाती थीं, वो भी अब सोशल मीडिया से होने लगी है. मसलन लोग शादी और प्रेमी भी ऑनलाइन ही ढूंढने लगे हैं. हालांकि कुछ लोगों को ये तरीका भी रास नहीं आता, आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाएंगे.
आज की दुनिया में आप तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं. लड़के छोड़िए, लड़कियां भी आजकल अपने लिए प्रेमी ढूंढने के तरह-तरह के नायाब तरीके निकाल रही हैं. ऐसी ही एक विदेशी लड़की का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जो एक स्पोर्ट्स ईवेंट के दौरान ही अपना ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ रही है. इससे भी दिलचस्प ये है कि लोग ऑनलाइन ही उसे प्रपोज़ भी कर रहे हैं.
मैं अकेली हूं, दोस्ती करोगे?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शिलो नाम की एक सिंगल लड़की ने एक स्पोर्ट्स ईवेंट के दौरान हंगामा मचा दिया. लड़की ने गेम के दौरान ही हाथ में पोस्टर लेकर उसे ऑडियंस के बीच लहरा दिया. पोस्टर पर लिखा हुआ था – ‘सिंगल’ इसके साथ एक तीर नीचे की तरफ बनाया गया था, जिसके आगे उसका इंस्टाग्राम हैंडल भी लिखा था, जिस पर वो लोगों को संपर्क करने के लिए इनवाइट कर रही थी. अमेरिका की रहने वाली इस लड़की का ये वीडियो टीवी पर स्पोर्ट्स ईवेंट के दौरान दिख गया. फिर क्या था विदेशों से उसके पास इतने डेटिंग ऑफर्स आ चुके हैं कि उसके पास अगले दो हफ्तों तक डेट्स भी नहीं हैं.
क्यों उठाया ऐसा कदम?
जब शिलो से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब और भी ज्यादा दिलचस्प था. उसने बताया कि वो डेटिंग ऐप्स के ज़रिये पार्टनर ढूंढ-ढूंढकर तंग आ गई थी. ऐसे में उसने इसके इतर एक पोस्टर बनाया, जिसे स्पोर्ट्स ईवेंट में लहरा दिया. उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक शिलो को ये आइडिया उसकी मां ने दिया था, जो काफी हिट रहा. हालांकि ऐसे काम में रिस्क भी है.
February 03, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link