[ad_1]
Last Updated:
रणजी मैच में कोहली बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान की गेंद पर 15 गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हिमांशु का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह विराट कोहली से ऑटोग्राफ…और पढ़ें
विराट कोहली ने किसे दिया ऑटोग्राफ.
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले हफ्ते दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच खेला था. 12 साल से ज्यादा समय बाद अपने पहले रणजी मैच में कोहली बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान की गेंद पर 15 गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
रेलवे के लिए 25.4 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट लेने वाले स्टार तेज गेंदबाज सांगवान ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, जब मैंने उन्हें (कोहली को) गेंद पर साइन करने के लिए दिया तो उन्होंने पूछा, ‘क्या यह वही गेंद है जिससे तुमने मुझे आउट किया था? क्या गेंद थी यार मजा आ गया’.
Virat Kohli giving his autograph to Himanshu Sangwan on the ball which wicket his took. [Lokesh Sharma]
– A stupendous gesture by Kohli pic.twitter.com/c716HqZEPX
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 2, 2025
[ad_2]
Source link