[ad_1]
Last Updated:
सीढ़ियों के पास सफाई करते वक्त शख्स को कुछ एक अजीब सा दरवाज़ा दिखा, जिसके बारे में उसे खुद भी नहीं पता था. 7 साल पहले उसने ये घर खरीदा था लेकिन उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि इसमें ऐसा राज़ भी छिपा हुआ है.
घर में छिपा था रहस्मयी तहखाना.
जब भी हम कोई घर खरीदते हैं, तो इसके कोने-कोने के बारे में जान लेना चाहते हैं. खासतौर पर अगर घर किसी मकानमालिक से घरीदा जाता है, तो इसे बेचते वक्त वो इसके बारे में हर एक चीज़ डिटेल में बताता है. हालांकि पड़ोसी देश चीन में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ अलग ही हो गया. वो अपने ही घर में छिपे रहस्य के बारे में 7 साल तक अनजान रहा.
सीढ़ियों के पास सफाई करते वक्त शख्स को कुछ एक अजीब सा दरवाज़ा दिखा, जिसके बारे में उसे खुद भी नहीं पता था. 7 साल पहले उसने ये घर खरीदा था लेकिन उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि इसमें ऐसा राज़ भी छिपा हुआ है. जब से उसने दरवाज़े के पीछे छिपे तहखाने का नज़ारा देखा है, तब से उसे सिर्फ और सिर्फ पछतावा हो रहा है और कुछ नहीं.
घर में छिपा था रहस्यमय तहखाना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी चीन के जियांग्शु प्रांत में एक शख्स ने अपने लिए सेकंड हैंड घर लिया. उसने मेन सिटी सेंटर में मौजूद घर को साल 2018 में 2 करोड़ 44 लाख रुपये से भी ज्यादा देकर खरीदा था. उसका परिवार पिछले 7 सालों से यहां हंसी-खुशी रह रहा था. हाल ही में उन्होंने घर का इंटीरियर थोड़ा बदलना चाहा और वे चीज़ें हटा रहे थे. इसी बीच शख्स को सीढ़ियों के पास एक छिपा हुआ दरवाज़ा मिला. उसने ये दरवाज़ा पहले कभी नहीं देखा था. डरते-डरते उसने इसे खोला, तो अंदर का नज़ारा देखकर उसके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई.
इस ‘राज़’ के बारे में सोचा नहीं था!
शख्स को अंदर एक तहखाना दिखाई दिया, जो काफी साफ-सुथरा था और वहां पर वेंटिलेशन, लाइटिंग, फर्नीचर और एक छोटा सा बार भी मौजूद था. उसे ये समझते देर नहीं लगी कि यहां कोई रहता है. घबराए शख्स ने घर के पुराने मालिक को फोन किया, जो एक महिला थी. मकान मालकिन की ओर से मिला जवाब उसका सबसे बुरा सपना था. महिला ने कहा कि उसने सिर्फ घर बेचा था, बेसमेंट नहीं. ये उसके मनोरंजन की जगह है और सेल एग्रीमेंट में कहीं नहीं लिखा था कि ये बेची गई प्रॉपर्टी का हिस्सा है. महिला इस तहखाने में आती कैसे थी ये भी नहीं पता था. आखिर में शख्स ने इस मामले को कोर्ट में उठाया, तो फैसला उसके हक में आया. कोर्ट ने मकान मालकिन को उसे तहखाने का मालिकाना हक देने और मुआवज़े का भुगतान करने का आदेश दिया.
February 04, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link