Headlines

दिमुथ करुणारत्ने का 100वें टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान

[ad_1]

Last Updated:

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपने 100वें टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे. उन्होंने 99 टेस्ट में 7,172 रन बनाए हैं. उनका आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले में होगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार से टूटा दिग्गज, लिया संन्यास का फैसला

. श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपने 100वें टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं.

हाइलाइट्स

  • दिमुथ करुणारत्ने 100वें टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे.
  • करुणारत्ने ने 99 टेस्ट में 7,172 रन बनाए हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले में आखिरी मैच खेलेंगे.

नई दिल्ली. श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपने 100वें टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले में गुरुवार से शुरू होगा. 36 साल के इस खिलाड़ी ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. श्रीलंका की टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 242 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. पूर्व कप्तान को टीम उनके आखिरी मुकाबले में जीत के साथ विदाई देना चाहेगी.

दिमुथ करुणारत्ने ने 99 टेस्ट मैचों में 7,172 रन बनाए हैं. जिसमें उनका औसत लगभग 40 का है. उन्होंने 16 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं. श्रीलंका के लिए 50 वनडे में उन्होंने 1,316 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. करुणारत्ने ने कहा, “एक टेस्ट खिलाड़ी के लिए साल में 4 टेस्ट खेलकर खुद को प्रेरित रखना और अपनी फॉर्म बनाए रखना मुश्किल होता है. पिछले दो-तीन सालों में जब से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) शुरू हुई है. हमने बहुत कम द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं. मेरा मौजूदा फॉर्म भी एक कारण है. 100 टेस्ट पूरे करना WTC चक्र (2023-25) का अंत मुझे लगा कि यह सही समय है संन्यास लेने का.”

“मेरी कुछ व्यक्तिगत योजनाएं हैं. मैंने अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों जैसे एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल से बात करने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है. हम तीनों के एक साथ संन्यास लेने के बजाय एक-एक करके जाना बेहतर होगा. मैंने सोचा कि मैं पहले संन्यास लूंगा क्योंकि मुझे पता है कि मैं अगले लक्ष्य 10,000 रन तक नहीं पहुंच सकता. मैंने अब तक जो हासिल किया है, उससे मैं खुश हूं. मैं अपने 100वें टेस्ट जैसे खुशी के पल के साथ संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं.”

homecricket

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार से टूटा दिग्गज, लिया संन्यास का फैसला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *