[ad_1]
Last Updated:
जॉर्जिया के रहने वाले 68 साल के सिलवेस्टर फ्रैंकलिन ने बीते नवंबर में चाइनीज वेबसाइट अली-एक्सप्रेस से एक ड्रिल मशीन मंगवाई थी. साथ में एक प्रेशर वॉशर भी ऑर्डर किया था. दोनों का बिल हुआ था 40 डॉलर. पर उनके पास ज…और पढ़ें
शख्स ने ड्रिल मशीन ऑर्डर किया था, बदले में उन्हें कुछ और ही मिला. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
हाइलाइट्स
- सिलवेस्टर ने अली-एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन मंगवाई थी
- पार्सल में ड्रिल मशीन की तस्वीर आई, असली मशीन नहीं
- सिलवेस्टर ने कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया और पैसे वापसी की मांग की
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग काफी आम हो गई है. लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद से कोई भी सामान चंद दिनों में हासिल कर सकते हैं. पर कई बार इन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में घपलेबाजी भी हो जाती है. आप सामान कुछ मंगवाते हैं और आपको मिलता कुछ और है. ऐसा भारत में बहुत से लोगों के साथ हो चुका है, जिनपर खबरें भी बनी हैं. पर हाल ही में एक अमेरिकी शख्स के साथ हो जो हुआ है, इसके बारे में तो न ही आपने सोचा होगा, न देखा होगा.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्जिया के रहने वाले 68 साल के सिलवेस्टर फ्रैंकलिन (Sylvester Franklin) ने बीते नवंबर में चाइनीज वेबसाइट अली-एक्सप्रेस से एक ड्रिल मशीन मंगवाई थी. साथ में एक प्रेशर वॉशर भी ऑर्डर किया था. दोनों का बिल हुआ था 40 डॉलर (3400 रुपये से ज्यादा). कुछ दिनों बाद 9 दिसंबर में उनके पास पार्सल पहुंचा. जैसे ही उन्होंने पार्सल खोलकर देखा, उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंदर ड्रिल मशीन तो थी, पर सिर्फ फोटो में! जी हां, उनके पास ड्रिल मशीन की तस्वीर आई थी.
सिलवेस्टर एक रिटायर्ड मेकैनिक हैं. (फोटो: Sylvester Franklin/SWNS)
पार्सल खोलकर देखा तो उड़े होश
सिलवेस्टर एक पूर्व मेकैनिक और रिपेयर मैन हैं जो अब रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने जब ड्रिल मशीन की फोटो देखी तो वो परेशान हो गए. फौरन उन्होंने कस्टमर केयर को कॉल किया और अपने रुपये वापिस मांगे. पर तब से अभी तक उनके पैसे नहीं लौटाए गए हैं. उनका कहना है कि वो रिटायर्ड हैं, उनके पास इतने रुपये नहीं हैं कि इस तरह वो बर्बाद कर सकें. उन्होंने कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया है और जल्द से जल्द अपने रुपये लौटने की मांग की है.
मरम्मत के लिए चाहिए था सामान
उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे औजारों की अक्सर जरूरत पड़ती रहती है, उनसे वो अपनी कार की मरम्मत करते हैं या फिर घर के अन्य कामों में भी इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने उनके साथ स्कैम किया और इस तरह किसी के साथ कंपनी को नहीं करना चाहिए. फिलहाल वेबसाइट ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं दी है.
February 04, 2025, 13:41 IST
[ad_2]
Source link