Headlines

गर्ल्स हॉस्टल डांस वीडियो वायरल, वॉर्डन भी हुई शामिल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम यूजर निधि @niidhi_0.0 ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने हॉस्टल से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. उनके इंस्टाग्राम बायो के हिसाब से वो SVDU यानी गुजरात की सुमनदीप विद्यापीठ म…और पढ़ें

हॉस्टल में पार्टी कर रही थी लड़कियां, रोकने पहुंची वॉर्डन, फिर...

लड़कियों का डांस वीडियो सभी को पसंद आ रहा है. (फोटो: Instagram/@niidhi_0.0)

हाइलाइट्स

  • हॉस्टल में लड़कियों ने जमकर किया डांस
  • वॉर्डन ने भी लड़कियों के साथ डांस किया
  • वीडियो को 62 लाख व्यूज मिल चुके हैं

हॉस्टल लाइफ इंसान की जिंदगी के सबसे खास दिन होते हैं. वो इसलिए क्योंकि इस दौरान चाहे लड़के हों या लड़कियां, वो पूरी तरह बेफिक्र होते हैं. उन्हें किसी बात की चिंता नहीं होती. सिर्फ पढ़ाई का बोझ होता है, वो भी दोस्तों के होने से खत्म हो जाता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गर्ल्स हॉस्टल (Girls hostel dance video) का ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपने हॉस्टल के दिन याद आ जाएंगे. इस वीडियो में लड़कियां गर्ल्स हॉस्टल में पार्टी करती दिखाई दे रही हैं.

इंस्टाग्राम यूजर निधि @niidhi_0.0 ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने हॉस्टल से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. उनके इंस्टाग्राम बायो के हिसाब से वो SVDU यानी गुजरात की सुमनदीप विद्यापीठ में पढ़ने वाली छात्रा हैं. इस वीडियो में ढेर सारी लड़कियां हॉस्टल में पार्टी कर रही हैं और डांस कर रही हैं. वीडियो निधि का ही है या किसी और का है, ये तो नहीं पता, पर लड़कियों की मौज-मस्ती देखकर आपको भी अपने हॉस्टल के दिन याद आ जाएंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *