[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
World’s costliest cow: ब्राजील की नेलोर गाय ‘Viatina-19’ 33 करोड़ रुपये में बिकी, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी गाय बनाती है. यह नस्ल भारत की ओंगोल गायों से विकसित हुई है.
दुनिया की सबसे महंगी गाय
क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एक गाय की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है? यह कोई मजाक नहीं, बल्कि सच्चाई है! ब्राजील में ‘Viatina-19’ नाम की एक नेलोर गाय को 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) में बेचा गया है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह गाय इतनी महंगी क्यों है? चलिए, इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं और जानते हैं कि क्या खास है इस गाय में.
गायों की अनोखी दुनिया और महंगी नस्लें
गायें सिर्फ दूध देने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि कुछ खास नस्लों की कीमत उनके असाधारण गुणों के कारण बहुत ज्यादा होती है. दुनिया में ऐसी कई नस्लें हैं जो अपनी अनूठी विशेषताओं की वजह से लाखों-करोड़ों में बिकती हैं. जापान की वाग्यू और भारत की ब्राह्मण गायें इसकी बेहतरीन मिसाल हैं. ये गायें गर्मी में भी आसानी से जी सकती हैं और इनकी नस्ल बहुत ही शुद्ध मानी जाती है. यही वजह है कि इनकी मांग पूरी दुनिया में बनी रहती है.
दुनिया की सबसे महंगी नेलोर गाय: Viatina-19
‘Viatina-19’ नाम की यह गाय ब्राजील के मिनस गेरैस में इतिहास रच चुकी है. यह अब तक की सबसे महंगी नेलोर नस्ल की गाय बन गई है. इस गाय का वजन 1,101 किलोग्राम है, जो किसी भी आम गाय के मुकाबले दोगुना है. यह गाय न केवल अपनी भारी कीमत के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खास शारीरिक बनावट भी इसे दुनिया की सबसे अनोखी गाय बनाती है.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘Viatina-19’ सिर्फ सबसे महंगी गाय ही नहीं, बल्कि यह खूबसूरती के मामले में भी अव्वल है. इसने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है और ‘चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का खिताब भी जीता है. इसकी सफेद, चमकदार त्वचा, लचीली चमड़ी और उभरा हुआ कूबड़ इसे और भी खास बनाते हैं. इन विशेषताओं की वजह से यह गर्म इलाकों में ज्यादा आसानी से रह सकती है और मजबूत भी बनी रहती है.
New Delhi,Delhi
February 04, 2025, 11:56 IST
[ad_2]
Source link