Headlines

लव मैरिज में पढ़ी गई ‘दहेज’ की ऐसी लिस्ट, चकरा गए रिश्तेदार, सिर झुकाए बैठा रहा दूल्हा!

[ad_1]

Last Updated:

शादी-ब्याह के वक्त आज भी दान-दहेज की बातें तय की जाती हैं और इसके चक्कर में काफी क्लेश भी हो जाता है. इस वक्त इससे जुड़ा हुआ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद दिलचस्प है.

लव मैरिज में पढ़ी गई 'दहेज' की ऐसी लिस्ट, चकरा गए रिश्तेदार, चुप बैठा दूल्हा!

शादी का मज़ेदार वीडियो हो रहा है वायरल. (Credit- Instagram/vikanshuh )

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही है. इसमें से कुछ तो इतने दिलचस्प होते हैं कि बार-बार देखने का मन होता है. ऐसा ही एक वीडियो शादी से जुड़ा हुआ इस वक्त वायरल है. वीडियो में आप जो देखेंगे, वो कंटेंट काफी दिलचस्प है और आप हंसे बिना रह ही नहीं पाएंगे.

आज भी शादी-ब्याह के वक्त आज भी दान-दहेज की बातें तय की जाती हैं और इसके चक्कर में काफी क्लेश भी हो जाता है. इस वक्त जो वीडियो चर्चा में है, वो भी इसी से जुड़ा हुआ है. आप देखेंगे कि इसमें एक लड़के की शादी से पहले तिलक की रस्म हो रही है. इसमें एक शख्स खड़ा होकर ज़ोर-ज़ोर से बता रहा है कि दूल्हा को क्या मिलेगा और क्या नहीं.

लव मैरिज है … यही मिलेगा
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे के हाथ में एक थाल है और उसके सिर पर रूमाल रखकर तिलक की रस्म अदा की जा रही है. इसी बीच एक शख्स लिस्ट लेकर खड़ा होता है और बताने लगता है कि दहेज में क्या-क्या मिलेगा. शख्स बताता है कि लड़के को न तो गाड़ी मिलेगी, न ही घड़ी, कोई कैश भी नहीं मिलगा और इतना कहकर वो थाल से पैसे हटा लेता है. इतना ही नहीं वो बताता है कि घर में सास-बहू का कलेश मिलेगा, प्रॉपर्टी का हिस्सा होगा और इतना ही नहीं एलिमनी भी तैयार रखनी होगी क्योंकि कब तलाक हो जाए, कहा नहीं जा सकता.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *